राम चरण की नेटवर्थ
तेलुगु सिनेमा में अपनी पहली सफल फिल्म से लेकर 'आरआरआर' जैसी वैश्विक हिट फिल्म तक, राम चरण आज भारत के सबसे सफल और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक बन चुके हैं। फिल्मों की सफलता के अलावा उनका पैसा कमाने का सफर भी बहुत शानदार है। उन्होंने समझदारी से निवेश किया है, बड़े ब्रांडों के साथ काम किया है और वह आज कई करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
कथित तौर पर राम चरण की कुल संपत्ति लगभग 1,300 से 1,400 करोड़ रुपये बताई जाती है। इससे वह भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में गिने जाते हैं। फिल्मों से मिलने वाली फीस उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा है, लेकिन बिजनेस और निवेश से भी उनकी संपत्ति लगातार बढ़ रही है।
एक फिल्म के लिए कितना चार्च करते हैं राम चरण
'आरआरआर' की बड़ी सफलता के बाद राम चरण की फिल्मों की फीस बहुत बढ़ गई है। अब राम चरण एक फिल्म के लिए 80 से 100 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। उनकी फिल्में कई भाषाओं के दर्शकों को पसंद आती हैं, इसलिए बड़े प्रोडक्शन उन्हें पसंद करते हैं। फिल्मों के अलावा वे विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई करते हैं। वे कई बड़े ब्रांडों के साथ जुड़े हुए हैं। हर विज्ञापन के लिए उन्हें 2 से 5 करोड़ रुपये मिलते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म 'पेद्दी'
'पेद्दी' एक बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्म है। इसमें राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को बुची बाबू सना निर्देशित कर रहे हैं। यह 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की कहानी है, जिसमें एक गांव का युवक खेल के जरिए अपनी कम्युनिटी के लिए न्याय मांगता है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। 'पेद्दी' 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora: डेटिंग रूमर्स पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अरहान और मैं इन सब बातों पर...'