साउथ के एक्टर राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर भारतीय सिनेमा में स्पोर्ट्स ड्रामा की बढ़ती लोकप्रियता पर बात की है। उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान को इसका श्रेय दिया। दोनों ने 'सुल्तान' और 'दंगल' जैसी स्पोर्ट्स ड्राम की फिल्मों में काम किया है।
राम चरण ने सलमान और आमिर को कहा शुक्रिया
'पेद्दी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राम चरण ने कहा, 'सबसे पहले, सलमान सर और आमिर सर का शुक्रिया, जिन्होंने 'सुल्तान' और 'दंगल' जैसी फिल्मों के जरिए हमारे लिए इस तरह की फिल्मों का रास्ता खोला। इससे हमें बहुत ज्यादा आत्मविश्वास मिला। आप दोनों का शुक्रिया कि आपने इस सफर की शुरुआत की। हमें विश्वास था कि इस तरह की फिल्में पहले भी कामयाब रही हैं। जाहिर है, हमने भी उसी रास्ते को अपनाया।'
फिल्म दंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions
राम चरण को पता था कि मेहनत वाला काम है
एक्टर ने 'पेद्दी' बनाने की मुश्किल प्रक्रिया के बारे में भी बात की। उन्होंने डायरेक्टर बुची बाबू सना की भी तारीफ की, जिन्होंने इस फिल्म के लिए लंबे समय तक पूरी लगन से काम किया।
राम चरण ने बताया 'मुझे याद है कि मेरे घर पर वह (निर्देशक) कालीन पर बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे और एक-एक करके सीन सुना रहे थे। 2 घंटे 40 मिनट तक मेरे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं था। मुझे पता था कि यह शारीरिक रूप से बहुत थकाने वाला काम होगा, लेकिन इस इंसान और उन्होंने जिस विषय पर कहानी लिखी है, उसके लिए यह सब करना बनता था।'
सुल्तान
- फोटो : आईएमडीबी
क्या है फिल्म की कहानी?
उन्होंने आगे कहा, 'यह एक ऐसे इंसान की कहानी है जो अपनी पहचान की तलाश में है। हम सभी को जिंदगी जीने और हर दिन को गुजारने के लिए किसी न किसी तरह की पहचान की जरूरत होती है। यह कहानी है 'पेद्दी' की है जो अपनी पहचान ढूंढ़ रहा है।'
कब रिलीज होगी फिल्म?
बुची बाबू सेना के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म में जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी और दिव्येंदु शर्मा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।