फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पेद्दी' ने पहले दिन कमाए 100 करोड़, राम चरण की पत्नी उपासना ने ऐसे मनाया जश्न, देखकर रह जाएंगे दंग

Fri, 05 Jun 2026 11:44 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Peddi Success Celebrate By Upasana Konidela: राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। पहले ही दिन 'पेद्दी' ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने 'पेद्दी' की शानदार ओपनिंग का जश्न मनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
पेद्दी और उपासना - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगु सुपरस्टार राम चरण की नई फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने अपने पहले ही दिन दुनिया भर में 112.49 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। भारत में इसने पहले दिन करीब 69 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन

2 of 5
राम चरण और उपासना - फोटो : इंस्टाग्राम @upasanakaminenikonidela
पत्नी उपासना ने प्रशंसकों के साथ मनाया जश्न
फिल्म 'पेद्दी' की इस बड़ी कामयाबी से राम चरण का परिवार और फैंस बेहद खुश हैं। राम चरण की पत्नी और बिजनेसवुमन उपासना कोनिडेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उपासना ने 'पेद्दी' की सफलता पर फैंस के साथ मिलकर 'पेद्दी ब्लॉकबस्टर' लिखा हुआ एक बड़ा केक काटा, जिस पर पांच सितारे बने हुए हैं।
Upasana celebrates the success of PEDDI😶🌫️
by u/Bmahidharreddy in tollywood
विज्ञापन

3 of 5
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : इंस्टाग्राम @ upasanakaminenikonidela
बच्चों को खिलाया केक
इस दौरान उपासना गुलाबी कुर्ते में बेहद सादे और खूबसूरत लुक में दिखीं। उपासना ने वहां मौजूद बच्चों और फैंस को खुद अपने हाथों से केक खिलाया। इसके साथ ही राम चरण के फैंस ने पटाखे फोड़कर और तालियां बजाकर खुशी जताई।

इससे पहले उपासना का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह हैदराबाद के एक थिएटर में आम दर्शकों के साथ फिल्म देख रही थीं और राम चरण के सीन आने पर खुशी से कागज के टुकड़े हवा में उड़ा रही थीं। फैंस को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आया था।

4 of 5
पेद्दी - फोटो : एक्स
क्या है 'पेद्दी' की कहानी?
पेद्दी' मूवी एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में राम चरण ने 'पेद्दी' नाम के एक बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर का किरदार निभाया है, जो विजयनगरम के एक छोटे से पिछड़े गांव का रहने वाला है। कई बड़ी टीमें उसे अपनी तरफ से खिलाना चाहती हैं, लेकिन पेद्दी का मकसद क्रिकेट के जरिए अपने गांव को दुनिया भर में पहचान और सम्मान दिलाना है। इसी सफर में उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेद्दी - फोटो : एक्स
पेद्दी' की स्टार कास्ट
पेद्दी' में राम चरण और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। राम और जान्हवी के अलावा इस फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे बड़े कलाकार भी हैं। इस फिल्म को वृद्धि सिनेमाज, आईवी एंटरटेनमेंट, मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने मिलकर बनाया है।

यह भी पढ़ें: शकीरा और बर्ना बॉय 2026 FIFA वर्ल्ड कप में बिखेरेंगे जलवा, ओपनिंग सेरेमनी में 'Dai Dai' का चलेगा जादू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें