फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यह क्रॉसओवर एथलीट की तरह’, राम चरण बोले- हर किसी को प्रभावित करेगी ‘पेद्दी’; जान्हवी ने कही ये बात

Thu, 28 May 2026 10:55 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Charan On Peddi Movie: राम चरण ने अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर बात की। जानिए क्यों राम चरण ने ‘पेद्दी’ को बताया जमीन से जुड़ी फिल्म…
विज्ञापन
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु स्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच फिल्म को लेकर राम चरण का कहना है कि ‘पेद्दी’ की कहानी ग्रामीण पहचान पर आधारित है और उन्हें विश्वास है कि यह हर पीढ़ी के लोगों को पसंद आएगी।

यह हमारी मिट्टी की कहानी है

विज्ञापन

पीटीआई से बातचीत करते हुए राम चरण ने कहा कि यह तीन खेलों का संगम है। यह एक क्रॉसओवर एथलीट की तरह है। यह एक बेहद जमीनी फिल्म है, यह हमारी मिट्टी की कहानी है और मुझे ऐसी जमीनी और प्रेरणादायक कहानी का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। यह एक ऐसी फिल्म है जो हर किसी को प्रेरित करेगी।

मुझे लगता है कि आम तौर पर हमें जिम्मेदार होना पड़ता है, चाहे वह 'आरआरआर' हो या कोई और फिल्म। हर फिल्म को हम पूरी ईमानदारी और उसी जोश के साथ करते हैं, जैसा हमने पिछली हिट फिल्मों के लिए किया था। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि यह कोई अतिरिक्त दबाव है। हम हर फिल्म के साथ यही करते हैं।

विज्ञापन

जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दबाव महसूस नहीं करतीं जान्हवी कपूर
फिल्म की लीड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी इस दौरान मौजूद थीं। अपने किरदार को लेकर जान्हवी का कहना है कि मुझे लगता है कि यह मुझे उत्साहित करता है और मेरे काम का यही हिस्सा मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। जहां आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर की चीजों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है।

जान्हवी बिना किसी दबाव के हर प्रोजेक्ट में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में विश्वास रखती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं काम पर ज्यादा ध्यान देने की कोशिश कर रही हूं और इसे जिम्मेदारी की तरह देखती हूं, दबाव की तरह नहीं। मेरा मानना है कि हर अवसर को अपना सर्वश्रेष्ठ देना और जो भी काम कर रही हूं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जिम्मेदारी है। दबाव ऐसी चीज है जिस पर मैं ध्यान नहीं देना चाहती।

विज्ञापन

पेद्दी फिल्म - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
4 जून को रिलीज होगी ‘पेद्दी’
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेद्दी’ में पेद्दी को एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में दिखाया गया है, जो क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसी कई खेलों में महारत हासिल करके अपनी रोजी-रोटी कमाता है।

गांव के हर बच्चे का चहेता, पेद्दी की बढ़ती लोकप्रियता एक जमींदार को परेशान करती है, जो उसे उसके जीवन की सबसे बड़ी चुनौती देता है। फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और दिव्येंदु भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें