फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: इन शहरों में होगा राम चरण की RC16 का अगला शेड्यूल, हैदराबाद के भूत बंगले में इस तारीख को होगा शूट

Tue, 21 Jan 2025 02:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर इस साल 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता हासिल नहीं हुई, लेकिन राम चरण के प्रशंसकों को उम्मीद है कि उनकी आने वाली फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। राम की आगामी फिल्म आरसी16 की शूटिंग को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जिसे एक भूत बंगले में फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
RC16 को लेकर नया अपडेट-भूत बंगले में अगला शैड्यूल शूट होगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम चरण हाल ही में गेम चेंजर में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद राम चरण अपनी अगली फिल्म आरसी16 पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसका शीर्षक अस्थायी रूप से आरसी 16 रखा गया है। इन शहरों में फिल्म का दूसरा शेड्यूल शूट किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

फिल्म की शूटिंग का अगला शैड्यूल
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित, यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म आरसी 16, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। मैसूर और हैदराबाद में शेड्यूल के बाद, कथित तौर पर फिल्म RC16 का अगला शैड्यूल 27 जनवरी, 2025 को हैदराबाद के भूत बंगले में शुरू होने की उम्मीद है। इस शेड्यूल के बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।
 

देवरा के बाद RC16 जान्हवी की है दूसरी साउथ फिल्म 
जान्हवी कपूर अपनी दूसरी तेलुगु फिल्म आरसी 16 में देवरा के बाद अभिनय कर रही हैं। उनके साथ शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी हैं। वृद्धि सिनेमा और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा निर्मित, माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में एआर रहमान का संगीत है।

यह भी पढ़ें:
Zaheer Khan Wife Sagarika: जहीर की पत्नी सागरिका 'ललाट' से करेंगी कमबैक, शेयर कीं तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट
विज्ञापन

फिल्म आरसी 16
RC 16 एक तेलुगु रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन उप्पेना फेम बुची बाबू सना कर रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रत्नवेलु आईएससी ने फिल्म की सिनेमेटोग्राफी की है। कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार और जगपति बाबू इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Rashmika-Chhaava: नाक में नथ-माथे पर बिंदिया, महारानी येसूबाई के किरदार में रश्मिका मंदाना का लुक जारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें