फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो से हैदराबाद तक, राम चरण के जापानी फैंस ने ‘पेद्दी’ के लिए लिया 5 दिन का ब्रेक; 10 बार देखेंगे फिल्म

Sat, 06 Jun 2026 12:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Peddi Movie: तेलुगु स्टार राम चरण की फैन फॉलोइंग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में है। ऐसे ही कुछ फैंस उनकी नई फिल्म 'पेद्दी' देखने के लिए खास जापान से आए हैं। 

विज्ञापन
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर राम चरण की पॉपुलैरिटी भारत से काफी आगे तक फैली हुई है। खासकर जापान में उनके फैंस की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जिसकी बड़ी वजह फिल्म ‘RRR’ की सफलता रही है। अब जब उनकी नई स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’  रिलीज हुई, तो फैंस बड़ी संख्या में इसे सेलिब्रेट करने थिएटर पहुंचे।

विज्ञापन

तीन बार देख ली, 10 बार देखने का टारगेट
इन्हीं फैंस में दो जापानी फैन भी शामिल थे, जो टोक्यो से सीधे हैदराबाद सिर्फ फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने आए। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में ये दोनों फैन—मसामी और क्रिस, थिएटर के बाहर मीडिया से बात करते नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई। इतना ही नहीं, वे फिल्म के गाने ‘राय राय रा रा’ और ‘मासा मासा’ भी गुनगुनाते दिखे।

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे अपने-अपने काम से 5 दिन की छुट्टी लेकर टोक्यो से हैदराबाद आए हैं। फिल्म रिलीज से दो दिन पहले ही वे शहर पहुंच गए थे ताकि इस खास मौके का हिस्सा बन सकें। उनके साथ आए एक लोकल शख्स ने बताया कि ये दोनों अब तक फिल्म को तीन बार देख चुके हैं और अपने भारत दौरे के दौरान इसे 10 बार देखने का प्लान बना रहे हैं।

इन फिल्मों से बनी राम चरण की पॉपुलैरिटी
राम चरण की जापान में पॉपुलैरिटी की शुरुआत फिल्म ‘मगधीरा’ से हुई थी, जिसे वहां के दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद ‘रंगस्थलम’ और खासकर ‘RRR’ ने उनकी फैन फॉलोइंग को और मजबूत कर दिया। पहले भी कई जापानी फैंस भारत आकर उनके इवेंट्स में शामिल हो चुके हैं और उनसे मिलने की कोशिश कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Peddi Movie: ‘पेद्दी’ में जान्हवी कपूर के किरदार पर बवाल! डायरेक्टर ने मांगी माफी, सीन्स को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

पेद्दी - फोटो : एक्स

4 जून को रिलीज हो गई है ‘पेद्दी’ 
राम चरण की फिल्म पेद्दी 4 जून को रिलीज हो चुकी है। इसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। वह एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है। इसमें जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्यांशु भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें