पेड्डी की स्टारकास्ट
राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा फिल्म में शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा जैसे कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। राम और जान्हवी की फिल्म पेड्डी के निर्माण की जिम्मेदारी वृद्धि सिनेमा पर है। वहीं फिल्म को मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म का मधुर संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है।