फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम चरण के प्रशंसकों ने बनाई 'पेद्दी' से प्रेरित प्रतिमा, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग; फैन क्लब ने मांगी माफी

Wed, 03 Jun 2026 06:25 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Charan Fan Club Trolled For Idol: तेलंगाना के कुकाटपल्ली में राम चरण के प्रशंसकों ने अर्जुन थिएटर में 'पेद्दी' से प्रेरित एक प्रतिमा का अनावरण किया, जिसकी ऑनलाइन खूब आलोचना हुई क्योंकि वह अभिनेता से मिलती-जुलती नहीं थी। इस आलोचना के बाद फैन क्लब ने इस गलती के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
राम चरण - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राम चरण की आने वाली फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज से पहले, उनके कुछ प्रशंसकों ने उनके सम्मान में एक खास काम करने की कोशिश की। तेलंगाना के कुकाटपल्ली में अर्जुन थिएटर के पास प्रशंसकों ने राम चरण की एक प्रतिमा लगाई। लेकिन जब इस प्रतिमा को सामने लाया गया, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका खूब मजाक उड़ाया। लोगों का कहना था कि यह प्रतिमा राम चरण जैसी बिल्कुल नहीं दिखती। कड़ी आलोचना के बाद, फैन क्लब ने इस गलती के लिए माफी भी मांगी है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
यह प्रतिमा फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण के लुक पर आधारित है। इसके अनावरण के मौके पर पसुपुलति शिवा मौजूद थे। शिवा, राम चरण के फैन क्लब 'आरसी युवाशक्ति' के अध्यक्ष हैं और 'ए1 एक्सप्रेस' व 'माइकल' जैसी फिल्मों के निर्माता भी हैं। जब इंटरनेट पर  प्रतिमा का मजाक उड़ने लगा, तो शिवा ने प्रशंसकों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि दूर बैठकर आलोचना करना आसान है, लेकिन लोगों को इसके पीछे प्रशंसकों का प्यार, मेहनत और भावना देखनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
  • इंटरनेट पर लोगों ने प्रतिमा की बनावट पर कई तरह के कमेंट्स किए हैं।
  • कुछ यूजर्स ने कहा कि यह राम चरण के बजाय मलयालम अभिनेता जोजू जॉर्ज या तेलुगु अभिनेता नवीन चंद्र जैसी दिख रही है।
  • कुछ लोगों ने कहा कि यह किस अभिनेता की है।
  • एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'सुपर भाई, वैसे यह प्रतिमा किसकी है?'
  • वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'इन्होंने बनाने की कोशिश राम चरण की प्रतिमा की थी, लेकिन बना राहुल रामकृष्ण अभिनेता की बना दी।"

फैन क्लब ने मांगी माफी
विवाद और ट्रोलिंग बढ़ता देख, प्रतिमा बनाने वाले फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने अपने बयान में लिखा, 'हम सभी से दिल से माफी मांगते हैं। हमारा मकसद सिर्फ राम चरण के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाना था। दुर्भाग्य से, जैसा हमने सोचा था वैसा परिणाम नहीं मिला और यह प्रयास असफल रहा। हमारा इरादा किसी की भी भावनाओं या सनातन धर्म को ठेस पहुंचाने का बिल्कुल नहीं था।'
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म 'पेद्दी'
फिल्म 'पेद्दी' को 'उप्पेना' फिल्म बनाने वाले बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'पेद्दी' 4 जून को पूरी दुनिया में रिलीज होने जा रही है, जबकि कुछ जगहों पर 3 जून को इसके स्पेशल प्रीमियर शो रखे गए हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार ने फिल्म के टिकटों के दाम बढ़ाने और स्पेशल शो चलाने की मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने मर्लिन मुनरो को दी श्रद्धांजलि, जयंती पर किया याद; लिखा- 'आज वह 100 साल की हो...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें