फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan Birthday: अभिनय ही नहीं, बिजनेस की दुनिया का चमकता सितारा हैं राम चरण, जानें नेटवर्थ

Thu, 27 Mar 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Charan: राम चरण की गिनती साउथ के सबसे बड़े सितारों में होती है। वह अभिनेता होने के साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। आइए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं..
विज्ञापन
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण 27 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 1985 में चेन्नई तमिलनाडु में जन्म लेने वाले राम चरण आज भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे होने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से अलग पहचान बनाई है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके जीवन, अभिनय करियर और बिजनेस की दुनिया में उनकी सफलता पर नजर डालते हैं।

विज्ञापन

Kunal Kamra Row: कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ पुलिस सख्त, पुराने व्यंगों पर भी जांच शुरू

इस फिल्म से की शुरुआत
राम चरण का पूरा नाम राम चरण तेजा कोनिडेला राम चरण तेजा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हैदराबाद में पूरी की और अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया। साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से उन्होंने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद 2009 में आई फिल्म 'मगधीरा' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इस फिल्म ने उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म का रिकॉर्ड बनाया और राम चरण को व्यापक पहचान दिलाई।
Tumko Meri Kasam: अदा शर्मा की फ्लॉप फिल्म ने कराया 3500 करोड़ का नुकसान, तीन मिनट में पढ़िए पूरी कहानी

राम चरण - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में नहीं बना सके जगह
राम चरण ने साउथ सिनेमा में अपनी मजबूत पकड़ बनाई, लेकिन बॉलीवुड में उनकी कोशिश नाकाम रही। साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'जंजीर' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा, जो 1973 की अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म की रीमेक थी। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त जैसे सितारे थे, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। बॉलीवुड में जगह बनाने का उनका यह प्रयास असफल रहा, लेकिन इससे उनके साउथ सिनेमा के करियर पर कोई असर नहीं पड़ा।

'आरआरआर' से मिला ग्लोबल स्टारडम
राम चरण के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 2022 में आया। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में उन्होंने अल्लूरी सीताराम राजू का किरदार निभाया, जिसे दुनियाभर में सराहा गया। 'आरआरआर' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि इसके गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। इस फिल्म की सफलता के बाद फैंस उन्हें 'ग्लोबल स्टार' कहने लगे। आज उनकी फैन फॉलोइंग भारत से लेकर विदेशों तक फैल चुकी है।

राम चरण फैमिली ट्री - फोटो : अमर उजाला
बिजनेस की दुनिया में भी चमक
राम चरण केवल एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। अभिनय के साथ-साथ वह कई व्यावसायिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं। वह अपने परिवार के प्रोडक्शन हाउस "कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी" के सह-मालिक हैं, जिसके बैनर तले कई फिल्में बन चुकी हैं। इसके अलावा, राम चरण ट्रूजेट नाम की एक एयरलाइन कंपनी के भी मालिक थे। उनकी बिजनेस समझ और निवेश ने उनकी संपत्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण की कुल नेटवर्थ करीब 1370 करोड़ रुपये है जो उन्हें साउथ सिनेमा के सबसे अमीर सितारों में से एक बनाती है। राम चरण ने 2012 में उपासना कामिनेनी से शादी की, जो एक सफल बिजनेसवुमन हैं। दोनों का एक मजबूत रिश्ता है और वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करते हैं।
विज्ञापन

इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर
अभिनय की बात करें तो राम चरण जल्द ही 'आरसी 16' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर भी हैं। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें