फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरण ने फैंस को दिया सरप्राइज, जन्मदिन पर बड़ी बेटी का दिखाया चेहरा; बिपाशा समेत कई सेलेब्स ने लुटाया प्यार

Sat, 20 Jun 2026 07:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Charan Reveal Daughter Klin Kaara Face: साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता राम चरण ने शनिवार को फैंस को एक खास सरप्राइज दिया। अब तक किसी ने भी उनकी बड़ी बेटी क्लिन कारा का चेहरा नहीं दिखा था। लेकिन क्लिन कारा के जन्मदिन पर उन्होंने बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया। साथ ही अपनी बेटी के लिए प्यार भरा संदेश भी लिखा है।
विज्ञापन
रामचरण और उपासना ने साझा की बड़ी बेटी की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@upasanakaminenikonidela
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामचरण और पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने अपनी बेटी क्लिन कारा का चेहरा पहली बार फैंस को दिखाया है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट बेटी के तीसरे बर्थ डे पर साझा की है। इस पोस्ट में साझा की गई तस्वीर में वह अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमारी प्यारी सी बच्ची हैप्पी बर्थडे क्लिन कारा।’

विज्ञापन


पैरेंट्स के साथ मुस्कुराती नजर आईं क्लिन कारा
रामचरण और उपासना की इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में क्लिन कारा ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह फोटो में मुस्कुरा रही हैं। इस मुस्कान ने रामचरण के फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी क्लिन कारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वाले सेलेब्स में सामंथा रुथ प्रभु, काजल अग्रवाल और बिपाशा बसु शामिल हैं।


विज्ञापन

'पेद्दी' फिल्म में राम चरण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
रामचरण का करियर फ्रंट कैसा चल रहा है?  
रामचरण अभिनीत और बुची बाबू सना निर्देशित फिल्म ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 17वें दिन 92 लाख रुपये कमाए हैं। यह भी इस फिल्म का शुरुआत कलेक्शन है। फिल्म ने अब तक कुल 230.67 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में रामचरण के अभिनय को खूब सराहा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें