फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie Trailer Views: रजनीकांत की ‘कुली’ का ट्रेलर टॉप 10 में नहीं बना पाया जगह, 24 घंटे में मिले इतने व्यूज

Sun, 03 Aug 2025 07:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth Film Coolie Trailer Views After 24 Hours: शनिवार को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, इसे तमिल के अलावा तेलुगु और हिंदी में भी रिलीज किया गया। सोशल मीडिया हाइप के बावजूद इस फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस ने ठंडा रिस्पॉन्स दिया है। जानिए, 24 घंटे में ‘कुली’ को कुल कितने व्यूज मिले? 

विज्ञापन
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीकांत स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कुली’ के ट्रेलर का इंतजार फैंस को काफी समय से था। 2 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म में रजनीकांत एक्शन करते दिखे। साथ ही नागार्जुन, आमिर खान, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे उम्दा एक्टर्स भी नजर आए। जानिए, 24 घंटे में आकर फिल्म ‘कुली’ के ट्रेलर ने कितने व्यूज हासिल किए। 

विज्ञापन


‘कुली’ के अब तक के व्यूज 
लाइव डाटा के अनुसार फिल्म ‘कुली’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर कुल 2 करोड़ 13 लाख के आसपास व्यूज मिले हैं। हिंदी ट्रेलर को लगभग 24 लाख व्यूज मिले हैं। तमिल ट्रेलर को 1 करोड़ 44 लाख व्यूज मिले हैं। वहीं तेलुगु ट्रेलर को 45 लाख व्यूज मिले हैं। कई यूजर्स ने इस ट्रेलर को पसंद किया, वहीं कुछ यूजर्स को लगता है कि रजनीकांत पहले जैसा जलवा नहीं दिखा सके हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Coolie Trailer: रजनीकांत की ‘कुली’ का ट्रेलर रिलीज, नजर आए आमिर खान; 10 मिनट में ही मिले 1 मिलियन व्यूज 

टॉप 10 में शामिल हैं ये फिल्में  
ट्रेलर व्यूज के मामले में टॉप 10 में पहले नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ है, इसे 5 करोड़ 85 लाख व्यूज मिले थे। दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ है, इसे यूट्यूब पर 5 करोड़ 77 लाख व्यूज मिले थे। तीसरे नंबर पर हालिया रिलीज ‘वॉर 2’ के ट्रेलर ने जगह बनाई है, फिल्म ‘वॉर 2’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर कुल 5 करोड़ 44 लाख व्यूज मिले हैं। चौथे नंबर पर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर है, जिसको 5 करोड़ 22 लाख व्यूज मिले हैं। पांचवें नंबर पर ‘सिंघम अगेन’ है, इसे 5 करोड़ के आसपास ही व्यूज मिले हैं। आगे इसी लिस्ट में 5 या 4 करोड़ व्यूज के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’, ‘एनिमल’, ‘सिकंदर’, ‘भूल भुलैया 3’, ‘जवान’ और ‘बेबी जाॅन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इस तरह देखा जाए तो ‘कुली’ ट्रेलर व्यूज के मामले में टॉप 10 में शामिल नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें