उनकी किसी फिल्म में नहीं आई कभी कोई समस्या
हाल ही में हुई एक बातचीत को याद करते हुए रजनीकांत ने कहा कि दो महीने पहले के.एस. रविकुमार ने मुझसे कहा था कि चौधरी सर ने कई निर्देशकों को इंडस्ट्री में लाया है और उन सभी को उन्हें शानदार विदाई देनी चाहिए। वो एक महान व्यक्ति हैं, जिन्होंने कई निर्देशकों को इंडस्ट्री में लाया, इंडस्ट्री को बचाया और कई तकनीशियनों को रोजगार दिया।
एक्टर ने कहा कि आरबी चौधरी की 99 फिल्मों में से किसी में भी कोई बड़ी समस्या नहीं आई। अगर कभी कोई समस्या आती भी थी, तो वो सीधे संबंधित टीम मेंबर के घर जाकर उसे सुलझाते थे और वहां कॉफी पीकर वापस आ जाते थे। वो एक होशियार व्यक्ति थे।
इस वजह से हमेशा खुश रहते थे आरबी
निर्माता के व्यक्तिगत गुणों के बारे में बात करते हुए रजनीकांत ने कहा कि मैंने एक बार उनसे पूछा था कि वो इतने स्वस्थ और खुश कैसे रहते हैं, तो उन्होंने कहा था, 'मैं जोखिम नहीं लेता। मैं अपनी क्षमता जानता हूं और उसी के हिसाब से फिल्में बनाता हूं। फिल्म बनाने के बाद मैं बाकी सब भगवान पर छोड़ देता हूं और अगली योजना बनाता हूं।' वो एक अद्भुत व्यक्ति और निर्माता थे।