फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie: निर्माताओं ने शेयर किया कुली से आमिर खान का कूल लुक, दाहा के किरदार से जीतेंगे दिल

Thu, 03 Jul 2025 07:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan: निर्देशक लोकेश कनगराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' से आमिर खान का लुक सामने आ चुका है। इस लुक में आमिर बेहद कूल स्टाइल में नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीकांत की पैन इंडिया एक्शन फिल्म 'कुली' में आमिर खान के होने की बात सामने आ रही थी। वहीं आज निर्माताओं ने आमिर के दमदार लुक के साथ फिल्म 'कुली' से उनका लुक रिवील कर दिया है।
विज्ञापन

फिल्म कुली से आमिर का लुक
आज फिल्म 'कुली' के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर आमिर खान का दमदार लुक शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इस नए लुक के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'कुली की दुनिया से आमिर खान को दाहा के रूप में पेश करते हुए। कुली 14 अगस्त से दुनिया भर के आईमैक्स स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार है।'
 

फिल्म कुली
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म 'कुली' में नजर आएंगे। कुली एक तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में रजनीकांत के साथ अलावा नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, आमिर खान, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट नजर आएंगे। कुली दुनिया भर में 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है।
 
विज्ञापन

आमिर खान का वर्कफ्रंट
इन दिनों आमिर खान अपनी फिल्म "सितारे जमीन पर" को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वह अब जल्द ही लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित फिल्म "कुली" में रजनीकांत के साथ भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह सनी देओल अभिनीत और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म "लाहौर 1947" के निर्माता भी हैं।

यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor: एकता कपूर ने शेयर किया 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का वीडियो, लिखा - '1000 एपिसोड पूरे...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें