फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: जब रजनीकांत ने उड़ाया अपना ही मजाक, नागार्जुन की एक खास बात के हुए कायल

Tue, 05 Aug 2025 05:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth Talk About Nagarjuna: जल्द ही साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ रिलीज होगी। इस फिल्म में नागार्जुन एक नेगेटिव रोल निभा रहे हैं। हाल ही में ‘कूली’ के एक प्रमोशन इवेंट में रजनीकांत ने नागार्जुन की एक खास क्वालिटी पर बात की। साथ ही अपना मजाक भी उड़ा दिया। 
विज्ञापन
रजनीकांत, नागार्जुन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

74 साल के हो चुके रजनीकांत अब भी बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। जल्द ही ‘कूली’ फिल्म में उनका एक्शन अंदाज नजर आएगा। इस फिल्म में एक्शन की डोज को डबल करने का काम 65 साल के नागार्जुन कर रहे हैं, वह फिल्म में विलेन के रोल में हैं। हाल ही में ये दोनों एक्टर्स एक मंच पर मौजूद थे, दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कूली’ का प्रमोशन कर रहे थे। ऐसे में रजनीकांत ने बताया कि वह नागार्जुन की किस बात के कायल हैं? इस बात का जिक्र करते हुए वह अपना मजाक बनाते भी दिखे। 

विज्ञापन


नागार्जुन की फिटनेस के कायल हुए रजनीकांत 
रजनीकांत फिल्म ‘कूली’ के एक प्रमोशन इवेंट में कहते हैं, ‘मैंने लगभग 33 साल पहले फिल्म ‘शांति क्रांति’ में नागार्जुन के साथ काम किया। उस समय से लेकर आज तक नागार्जुन और जवान हो गए हैं, जबकि मेरे सारे बाल झड़ गए हैं। नागार्जुन से मैंने पूछा कि यंग कैसे रह लेते हैं, तो उन्होंने अपनी एक्सरसाइज और डाइट के बारे में बताया। वह 7 बजे तक खाना खा लेते हैं। साथ ही अपने लुक का क्रेडिट अपने पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव को दिया। साथ ही नागार्जुन ने किसी भी बात को कभी दिल पर ना लगाने की सलाह दी।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के ट्रेलर लॉन्च पर छा गए आमिर खान, यूजर्स बोले- ‘किलर लुक’ 

नागार्जुन के अभिनय को भी सराहा 
रजनीकांत सिर्फ नागार्जुन की फिटनेस के ही कायल नहीं है। वह उनके अभिनय को भी सराहते हैं। रजनीकांत कहते हैं, ‘मैंने थाईलैंड में 17 दिनों की शूटिंग के दौरान नागार्जुन के साथ काफी वक्त गुजारा। वह सिर्फ हैंडसम ही नहीं बल्कि कमाल के इंसान हैं। मैंने भी अपने करियर में कई बार नेगेटिव रोल किए, लेकिन मुझे भी लगता है कि काश मैं साइमन की रोल नागार्जुन की तरह निभा पाता। फिल्म ‘कूली’ में साइमन के रोल वह शानदार लग रहे हैं।’ 

विज्ञापन


फिल्म ‘कूली’ में कई उम्दा कलाकार मौजूद 
रजनीकांत की ‘कूली’ में नागार्जुन के अलावा आमिर खान, सत्यराज, श्रुति हासन जैसे उम्दा कलाकार भी मौजूद हैं। फिल्म के ट्रेलर में इन सभी एक्टर्स के किरदारों की झलक मिली, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने पसंद किया है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें