साउथ के चर्चित एक्टर कमल हासन की बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा है, ‘कई बार मन होता है कि सबको छोड़कर एक नई जिंदगी शुरू करूं। लेकिन फिर मन में आवाज उठती है, खुद पर भरोसा रखो और डटे रहो।’ इस पोस्ट को एक वीडियो के साथ श्रुति हासन ने शेयर किया, जिसमें वह फाइट सीन्स कर रही हैं। श्रुति के फैन पेज ने पहले यह वीडियो साझा किया था,जिसे श्रुति ने भी पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर यूजर्स ने, श्रुति के फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस को जिंदगी से जुड़ी जरूरी सलाह दी है।
यूजर्स ने क्या दी श्रुति हासन को सलाह
यूजर्स ने श्रुति हासन की पोस्ट पर ही कमेंट करके उन्हें जिंदगी से जुड़ी जरूरी सलाह दी है। एक यूजर लिखता है, ‘श्रुति, आपके मन में उठ रहे दर्द का अहसास हमें भी है। लेकिन उस आवाज पर भरोसा करें, जो आपको जिंदगी में डटे रहने के लिए कहती है। यही प्यार है, इससे ही आप हीलिंग की तरफ आगे बढ़ेंगी। आप जितना दिख रही हैं, उससे कहीं ज्यादा मजबूत हैं। आपकी खूबसूरत, जिंदगी की कहानी के कई चैप्टर अभी लिखे जाने बाकी हैं। इसलिए इंतजार ना करें। आज ही आगे बढ़ने का एक कदम उठाएं।’
एक अन्य यूजर ने श्रुति को पहाड़ों पर जाकर वक्त गुजारने की सलाह दी। वह कहता है, ‘नई शुरुआत करें। पहाड़ों पर जाएं। धीरे-धीरे जिएं, भीड़-भाड़ से दूर रहें। अपनी सोल (आत्मा) के लिए आप इससे ज्यादा खूबसूरत काम कुछ नहीं कर सकते हैं।’ कुछ यूजर्स ने श्रुति के जैसा ही महसूस करने की बात भी कही है।
ये खबर भी पढ़ें:
Shruti Haasan: रिश्तों को लेकर श्रुति हासन ने किया खुलासा, बोलीं- मैंने कुछ लोगों को चोट पहुंचाई है…
फिल्म ‘कुली’ में निभाएंगी अहम किरदार
रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें रजनीकांत लीड रोल में हैं। वहीं श्रुति हासन का रोल भी काफी अहम है। फिल्म के ट्रेलर में श्रुति की झलक, अभिनय दर्शकों को पसंद आया है। इस फिल्म के अलावा श्रुति हासन फिल्म ‘सालार 2’ में साउथ एक्टर प्रभास के साथ भी नजर आएंगी।