फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर 2: रजनीकांत की फिल्म के लिए क्रेजी हुए फैंस; भारत से दुबई तक दिखी दीवानगी, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

Thu, 15 Oct 2026 08:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth Film Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म हो और दर्शकों के बीच जश्न न हो.., ऐसा भला कैसे हो सकता है। आज सुपरस्टार की फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आधी रात से ही थलाइवर के फैंस सड़कों पर जश्न मनाने निकल पड़े।
विज्ञापन
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का जश्न मनाया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रजनी की हर फिल्म के लिए दर्शकों की दीवानगी देखने लायक होती है। इस बार भी कुछ यही नजारा देखने को मिला है। फिल्म के लिए बेसब्र दर्शक आधी रात को ही सड़कों पर उतर आए और किसी त्योहार की तरह 'जेलर 2' का जश्न मनाना शुरू कर दिया। भारत से लेकर दुबई और जापान तक यही नजारा देखने को मिला है। 

विज्ञापन
Trending Videos

जेलर 2 का जश्न - फोटो : सोशल मीडिया
ढोल-नगाड़ों के साथ थिएटर पहुंचे थलाइवर के फैंस
फिल्म 'जेलर 2' का जबर्दस्त क्रेज देखते हुए साउथ के कई इलाकों में आधी रात को ही फिल्म के शो शुरू कर दिए गए। दर्शक ढोल-नगाड़ों के साथ सिनेमाघरों तक पहुंचे। थिएटर में भी सीटियों की गूंज सुनाई दी। 
 

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का जश्न मनाया जा रहा है - फोटो : सोशल मीडिया
किसी ने दूध से किया अभिषेक तो किसी ने नारियल फोड़ा
रजनीकांत की फिल्म देखने पहुंच रहे दर्शकों ने अभिनेता के पोस्टर और बैनर्स पर दूध से अभिषेक किया। फैंस के बीज जबर्दस्त क्रेज दिखा। किसी ने नारियल फोड़कर शुभ शुगन किया तो किसी ने थलाइवर के पोस्टर की आरती उतारी। ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 

 

दुबई में दिखी दीवानगी
सिर्फ भारत ही नहीं, दुबई में भी रजनीकांत की फिल्म के प्रति उत्साह देखने लायक है। इस बेकरारी को देखते हुए वहां सुबह तीन बजे का शो रखा गया। लोग ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते हुए सिनेमाघर पहुंचे। 
 

अमेरिका में भी दिखा उत्साह
सिर्फ भारत नहीं, और चेन्नई तक भी नहीं... अमेरिका में भी 'जेलर 2' का जश्न जारी है। थलाइवर की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। न्यू जर्सी में, स्थानीय फैन क्लबों के मुताबिक, शुरुआती सभी शो पूरी तरह से भरे हुए थे। फिल्म देखने आए लोगों का स्वागत लाइफ-साइज कटआउट और गुब्बारों से किया गया।
 
विज्ञापन

जापान में भी रिलीज हुई फिल्म
रजनीकांत की 'जेलर 2' जापान में भी आज ही रिलीज हुई है। यह पहली बार है, जब रजनीकांत की कोई फिल्म भारत और जापान में एक ही दिन सिनेमाघरों में लगी है। जापान में भी दर्शक इस फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं। जापान के एक प्रशंसक ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पूछा है- 'जापान में रजनीकांत के फैंस क्या आप तैयार हैं'?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें