ढोल-नगाड़ों के साथ थिएटर पहुंचे थलाइवर के फैंस
फिल्म 'जेलर 2' का जबर्दस्त क्रेज देखते हुए साउथ के कई इलाकों में आधी रात को ही फिल्म के शो शुरू कर दिए गए। दर्शक ढोल-नगाड़ों के साथ सिनेमाघरों तक पहुंचे। थिएटर में भी सीटियों की गूंज सुनाई दी।
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का जश्न मनाया जा रहा है
- फोटो : सोशल मीडिया
किसी ने दूध से किया अभिषेक तो किसी ने नारियल फोड़ा
रजनीकांत की फिल्म देखने पहुंच रहे दर्शकों ने अभिनेता के पोस्टर और बैनर्स पर दूध से अभिषेक किया। फैंस के बीज जबर्दस्त क्रेज दिखा। किसी ने नारियल फोड़कर शुभ शुगन किया तो किसी ने थलाइवर के पोस्टर की आरती उतारी। ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दुबई में दिखी दीवानगी
सिर्फ भारत ही नहीं, दुबई में भी रजनीकांत की फिल्म के प्रति उत्साह देखने लायक है। इस बेकरारी को देखते हुए वहां सुबह तीन बजे का शो रखा गया। लोग ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते हुए सिनेमाघर पहुंचे।
अमेरिका में भी दिखा उत्साह
सिर्फ भारत नहीं, और चेन्नई तक भी नहीं... अमेरिका में भी 'जेलर 2' का जश्न जारी है। थलाइवर की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। न्यू जर्सी में, स्थानीय फैन क्लबों के मुताबिक, शुरुआती सभी शो पूरी तरह से भरे हुए थे। फिल्म देखने आए लोगों का स्वागत लाइफ-साइज कटआउट और गुब्बारों से किया गया।
जापान में भी रिलीज हुई फिल्म
रजनीकांत की 'जेलर 2' जापान में भी आज ही रिलीज हुई है। यह पहली बार है, जब रजनीकांत की कोई फिल्म भारत और जापान में एक ही दिन सिनेमाघरों में लगी है। जापान में भी दर्शक इस फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं। जापान के एक प्रशंसक ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पूछा है- 'जापान में रजनीकांत के फैंस क्या आप तैयार हैं'?