फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: फिल्म ‘कुली’ की सफलता के लिए रजनीकांत के फैन ने करवाई पूजा, देखें वायरल वीडियो

Tue, 12 Aug 2025 11:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth Fan Viral Video:14 अगस्त को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ रिलीज होगी। इस फिल्म की सफलता के लिए मदुरई के मंदिर में रजनीकांत के फैन ने खास पूजा करवाई। सोशल मीडिया पर भी फैन का वीडियो चर्चा में बना हुआ है। 
विज्ञापन
रजनीकांत के फैन ने कराई पूजा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीकांत को लेकर फैंस के बीच गजब की दीवानगी नजर आती है। मंगलवार को मदुरै के थिरुप्परनकुंद्रम स्थित वेइलुकांतममन मंदिर उनके एक फैन ने विशेष पूजा की। यह पूजा फैन ने रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘कुली’ की सफलता के लिए की है। 

 

 

पिछले दिनों भी रजनीकांत की प्रतिमा का फैन ने दूध से किया अभिषेक 

विज्ञापन

पिछले दिनों भी तमिलनाडु के मदुरई से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रजनीकांत का फैन उनके नाम पर बनाए गए मंदिर में नजर आ रहा है। फैन ने मंदिर में रखी रजनीकांत की प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया, इसके बाद पूजा-अर्चना की। वीडियो में मंदिर के चारों तरफ लगभग 5 हजार से अधिक रजनीकांत की तस्वीरें नजर आ रही हैं। यह पूजा और अभिषेक फैन ने रजनीकांत के करियर को 50 साल पूरे होने पर किया था।

क्यों चर्चा में है फिल्म 'कुली'
रजनीकांत की फिल्म 'कूली' 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें वह एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में आमिर खान एक नेगेटिव रोल में दिखेंगे। साथ ही नागार्जुन, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे चर्चित साउथ एक्टर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म को लेकर रजनीकांत के फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें