फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: फैन ने रजनीकांत मंदिर में 5 हजार से अधिक तस्वीरें लगाईं, दूध से किया अभिनेता की प्रतिमा का अभिषेक

Fri, 08 Aug 2025 11:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ रिलीज होने वाली है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता के एक फैन ने रजनीकांत को समर्पित मंदिर में उनकी 5 हजार से अधिक तस्वीरें लगाईं। साथ ही अभिनेता की प्रतिमा की पूजा भी की। 
विज्ञापन
रजनीकांत मंदिर में फैन ने मनाया जश्न - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को रजनीकांत का सबसे बड़ा फैन कहने वाले कार्तिक ने अरुलमिगु श्री रजनी मंदिर (रजनीकांत के नाम पर बनाया गया मंदिर) को अभिनेता की तस्वीरों से सजा दिया है। कार्तिक ने लगभग 5 हजार से अधिक तस्वीरें मंदिर की दीवारों पर लगाए हैं। साथ ही रजनीकांत की प्रतिमा का दूध से अभिषेक भी किया है।   

विज्ञापन


रजनीकांत के करियर को पूरे हुए 50 साल, फैन ने मनाया जश्न 
तमिलनाडु के मदुरई से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रजनीकांत का फैन उनके नाम पर बनाए गए मंदिर में नजर आ रहा है। फैन ने मंदिर में रखी रजनीकांत की प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया, इसके बाद पूजा-अर्चना की। वीडियो में मंदिर के चारों तरफ लगभग 5 हजार से अधिक रजनीकांत की तस्वीरें नजर आ रही हैं। हाल ही में रजनीकांत के करियर को 50 साल पूरे हुए हैं, इसी मौके का जश्न फैन ने मनाया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Rajinikanth: जब रजनीकांत ने उड़ाया अपना ही मजाक, नागार्जुन की एक खास बात के हुए कायल 


'कूली' में दिखेगा रजनीकांत का एक्शन अंदाज
जल्द ही रजनीकांत की फिल्म 'कूली' रिलीज होगी, इसमें वह एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में आमिर खान एक नेगेटिव रोल में दिखेंगे। साथ ही नागार्जुन, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे चर्चित साउथ एक्टर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म को लेकर रजनीकांत के फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। रजनीकांत की पिछली रिलीज एक्शन फिल्म 'जेलर' को दर्शकों ने पसंद किया था, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस भी अच्छा कलेक्शन किया। यही उम्मीद 'कूली' के मेकर्स को भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें