फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth Birthday: करोड़ों में है रजनीकांत की नेटवर्थ, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कई दिलचस्प बातें

Thu, 12 Dec 2024 08:00 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत आज भारतीय सिनेमा के लीजेंड बन चुके हैं। रजनीकांत ने दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आइकॉनिक फिल्में की हैं। 74 साल की उम्र में भी रजनीकांत काफी एक्टिव हैं और लगातार फिल्में कर रहे हैं। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के अवसर पर कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को एक मराठी परिवार में हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उनका नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। उनके पिता पुलिस हेड कांस्टेबल थे। उन्होंने साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म अपूर्वा रागंगल से फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था।
विज्ञापन

रजनीकांत का फिल्मी करियर
रजनीकांत ने एक्शन कॉमेडी फिल्म जेलर, फैमिल ड्रामा एक्शन फिल्म अन्नात्थे, एक्शन थ्रिलर फिल्म दरबार, एक्शन थ्रिलर फिल्म पेट्टा, साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म 2.0, एक्शन ड्रामा फिल्म काला, एक्शन ड्रामा फिल्म कबाली, साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म रोबोट, एक्शन ड्रामा फिल्म शिवाजी: द बॉस और  साइको हॉरर कॉमेडी फिल्म चंद्रमुखी के अलावा भी कई फिल्मों में लाजवाब अभिनय किया है। पिछली बार उन्हें वेट्टैयन में देखा गया था। अब वो 2025 में कुली में नजर आएंगे। फिलहाल, फिल्म की शूटिंग चल रही है।

लग्जरी लाइफ जीते हैं रजनीकांत
रजनीकांत ने अपने करियर में खूब सक्सेस हासिल की है। उन्होंने अपने अनोखे स्टाइल और टैलेंट से प्रशंसकों का दिल जीता है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं। रजनीकांत लग्जरी लाइफस्टाइल मेंटेन करते हैं। उनके कार कलेक्शन से लेकर लग्जरी घर तक सभी कुछ काफी महंगा है।

रजनीकांत की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत की नेटवर्थ 430 करोड़ रुपये है। वो एक फिल्म का 50 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। उनका चेन्नई के Poes Garden में लग्जरी बंगला है। इस प्रॉपर्टी की कीमत तकरीबन 35 करोड़ रुपये है। इसके अलावा रजनीकांत का खुद का एक मैरिज हाल भी है। उनके इस मैरिज हॉल की कीमत 20 करोड़ रुपये है और इसक नाम Raghavendra Mandapam है। उनके कार कलेक्शन में दो रॉल्स रॉयस मॉडल हैं। रॉल्स रॉयस घोस्ट की कीमत 6 करोड़ रुपये है और दूसरी रॉल्स रॉयस फैंटम की कीमत 16.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास 1.77 करोड़ की BMW X5, 2.55 करोड़ की मर्सिडीज बेंज जी वैगन और लैम्बॉर्गिनी उरुस है। उनके पास 6 करोड़ रुपये की Bentley Luminous कार भी है।
विज्ञापन

प्यार से उन्हें बुलाते थे निम्मी
फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले रजनीकांत एक बस कंडक्टर थे। इसी दौरान उन्हें एक लड़की से प्यार हुआ था, जिसका नाम निम्मी था। रजनीकांत ने अपनी बायोग्राफी ‘द नेम इज रजनीकांत’ में इस किस्से का जिक्र किया है। थलाइवा जिस लड़की को दिल दे बैठे थे उसका नाम निर्मला था। रजनीकांत उसे प्यार से निम्मी बुलाते थे। रजनीकांत आज जो भी हैं, वो निम्मी की वजह से ही हैं। निर्मला MBBS की स्टूडेंट थीं। रजनीकांत अक्सर उनसे मिलते थे। निम्मी ने ही रजनीकांत को अभिनय कोर्स करने के लिए पैसे दिए थे, ताकि वह अपना करियर बना सकें। रजनीकांत, निम्मी के साथ शादी के सपने देखने लगे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें