फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की ‘थलाइवर 173’ के नए डायरेक्टर का एलान, निर्देशक सुंदर सी के बाद कौन संभालेगा फिल्म की कमान

Sat, 03 Jan 2026 12:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth Movie Thalaivar 173 Director Name Announce: पिछले दिनों रजनीकांत की फिल्म ‘थलाइवर 173’ को निर्देशक सुंदर सी ने छोड़ दिया था। अब फिल्म के नए निर्देशक का नाम सामने आ चुका है। जानिए, रजनीकांत की फिल्म को कौन निर्देशित कर रहा है। 

विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘थलाइवर 173’ के जरिए रजनीकांत और कमल हासन जैसे दिग्गज कलाकार साथ आए थे। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में रजनीकांत अभिनय कर रहे हैं, वहीं फिल्म को कमल हासन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म काे पहले निर्देशक सुंदर सी कर रहे थे। लेकिन अचानक उन्होंने फिल्म छोड़ दी। हाल ही फिल्म ‘थलाइवर’ के मेकर्स ने नए डायरेक्टर का नाम रिवील कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीकांत और कमल हासन की फिल्म ‘थलाइवर 173’ के डायरेक्टर का नाम हुआ रिवील - फोटो : इंस्टाग्राम@rkfioffl
कौन है ‘थलाइवर 173’ का नया निर्देशक 
निर्देशक सिबी चक्रवर्ती ने अब रजनीकांत और कमल हासन की इस अपकमिंग फिल्म की कमान संभाली है। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी शनिवार को साझा की है। 



धनुष के नाम की भी लगी थीं अटकलें 
पिछले दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत की फिल्म ‘थलाइवर 173’ को एक्टर धनुष निर्देशित कर सकते हैं। लेकिन इस बात को लेकर मेकर्स ने कोई भी बयान नहीं दिया। अब फिल्म के नए निर्देशक नाम रिवील कर दिया गया है। 

ये खबर भी पढ़ें: कमल हासन से मिलकर भावुक हुए अनुपम खेर, लंबा-चौड़ा पोस्ट किया साझा; बोले- उनके अभिनय का प्रशंसक रहा हूं

कब रिलीज होगी ‘थलाइवर 173’
‘थलाइवर 173’ की रिलीज डेट भी मेकर्स ने डायरेक्टर के नाम के साथ ही शेयर की है। यह फिल्म अगले साल पोंगल त्योहार के मौके पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें