फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुष्पा' के निर्देशक हार गए शर्त: दुलकर सलमान की फिल्म देख कर नहीं रोक पाए आंसू, देने पड़े इतने लाख रुपये

Sun, 29 Nov 2026 11:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'पुष्पा' के निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर एक शर्त हारने के बारे में बताया है।
  • यह शर्त नई फिल्म 'आकासम लो ओका तारा' से जुड़ी है।
  • फिल्म ने 9 दिनों में दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
अल्लू अरविंद, सुकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अल्लू अर्जुन के पिता और निर्माता अल्लू अरविंद ने हाल ही में निर्देशक सुकुमार के साथ एक चैलेंज जीता है। उन्होंने सुकुमार को चैलेंज दिया कि वे दुलकर सलमान और सात्विका वीरवल्ली स्टारर फिल्म 'आकासम लो ओका तारा' को बिना रोए देखें। अरविंद ने वादा किया कि अगर सुकुमार ऐसा कर पाए, तो वे उन्हें 1 करोड़ रुपये देंगे। हालांकि, फिल्म देखते समय सुकुमार भावुक हो गए और चैलेंज हार गए। सुकुमार ने बाद में सोशल मीडिया पर एक चेक की तस्वीर शेयर की, जिससे पता चला कि उन्हें अरविंद को कितनी रकम देनी पड़ी। 
विज्ञापन


Trending Videos

चैलेंज हारे 'पुष्पा' के निर्देशक
'पुष्पा' के निर्देशक सुकुमार ने हाल ही में बताया कि कैसे वह निर्माता अल्लू अरविंद की तरफ से दिए गए एक चैलेंज को हार गए। यह चैलेंज फिल्म 'आकासम लो ओका तारा' देखने से जुड़ा था। सुकुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अल्लू अरविंद और 1 लाख रुपये के एक चेक की तस्वीर शेयर की। 

पुष्पा - फोटो : आईएमडीबी
अपने आंसू नहीं रोक पाए निर्देशक
उन्होंने बताया कि फिल्म देखते समय वह अपने आंसू नहीं रोक पाए। सुकुमार ने खुलासा किया कि अरविंद ने खुद उन्हें यह फिल्म देखने की सलाह दी थी और एक शर्त रखी थी। निर्माता ने कहा कि अगर सुकुमार बिना रोए पूरी फिल्म देख लेते हैं, तो वे उन्हें 1 करोड़ रुपये देंगे। लेकिन अगर वे भावुक हो जाते हैं, तो सुकुमार को 1 लाख रुपये देने होंगे। निर्देशक इस शर्त को पूरा नहीं कर पाए और चैलेंज हार गए।

क्या है फिल्म का कहानी?
यह फिल्म कल्पना नाम की एक युवती की कहानी है। जो अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देखती है। उसके सपनों के सामने तब एक चुनौती आ खड़ी होती है, जब उसे एक मध्यमवर्गीय मैकेनिक से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। हालांकि वह व्यक्ति उसके सपनों को पूरा करने में उसका साथ देता है और उसकी मदद करता है।
विज्ञापन

आकासम लो ओका तारा - फोटो : सोशल मीडिया
'आकासम लो ओका तारा' के बारे में जानकारी
  • पवन सादिनेनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आकासमलो ओका तारा' में दुलकर सलमान और नई कलाकार सात्विका वीरवल्ली मुख्य भूमिकाओं में हैं।
  • श्रुति हासन इसमें एक अहम भूमिका में नजर आती हैं। 
  • संदीप गुन्नम और राम्या गुन्नम ने 'लाइटबॉक्स मीडिया' के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया है। 
  • 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती नौ दिनों में दुनिया भर में 51 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें