फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला; अल्लू अर्जुन को भेजा समन, 22 जून को पेश होने का आदेश

Fri, 19 Jun 2026 04:11 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2 Stampede Case: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुए स्टाम्पेड मामले में बड़ा झटका लगा है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram@alluarjunonline
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

4 दिसंबर 2024 को ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भारी भीड़ जमा होने से स्टाम्पेड हो गई थी। इब इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हैदराबाद की नम्पाली कोर्ट ने उन्हें समन जारी करते हुए 22 जून को कोर्ट में खुद पेश होने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन

यह मामला 4 दिसंबर 2024 का है, जब संध्या थिएटर के बाहर ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई थी। अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस थिएटर के बाहर इकट्ठा हो गए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अल्लू अर्जुन अपनी कार के सनरूफ से बाहर आकर फैंस को हाथ हिला रहे थे, तभी अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में रेवती नाम की एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा श्री तेजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Trending Videos

अल्लू अर्जुन, पटना में पुष्पा 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पुलिस का मामले पर एक्शन 
पुलिस ने इस मामले में अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 (A11) बनाया है। वहीं, थिएटर मैनेजमेंट को आरोपी नंबर 1 से 10 तक रखा गया है। कुल 19 लोगों को समन जारी किए गए हैं और 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह का प्रण, 18 महीने तक नहीं देंगे कोई इंटरव्यू; ‘डॉन 3’ विवाद पर साधी चुप्पी; इसलिए लिया फैसला

विज्ञापन

पुष्पा 2 के प्रीमियर में मची भगदड़ - फोटो : PTI
22 जून को होगी सुनवाई 
इस दुखद घटना के बाद अल्लू अर्जुन और उनके परिवार ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया। उनके पिता और फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने रेवती के परिवार को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। अब सभी की नजरें 22 जून की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस मामले में आगे क्या होता है, यह साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें