फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Peelings Song: पुष्पा 2 द रूल की रिलीज से पहले धमाल मचाएगा 'पीलिंग्स सॉन्ग', आज इस समय होगा रिलीज

Sun, 01 Dec 2024 11:50 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2 Peelings Song: आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2: द रूल इस गुरुवार को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है और फिल्म को लेकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज फिल्म का एक और धमाकेदार पीलिंग्स सॉन्ग रिलीज होगा। जानिए समय..
विज्ञापन
1 of 5
'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
'पुष्पा 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। ऐसे में फिल्म के एक एनर्जेटिक गाने का प्रोमो रिलीज किया गया था, जिसका नाम 'पीलिंग्स सॉन्ग' है, जानिए आज इस गाने को कब और कहां पूरा देख सकेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
साल की सबसे ज्यादा इंतजार की गई फिल्म पुष्पा 2 द रूल अब रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच अब फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का एक और गाना रिलीज करने की योजना बनाते हुए 'पीलिंग्स सॉन्ग' का एक प्रोमो जारी किया था, लेकिन गाने की रिलीज की तारीख तो बताई थी, लेकिन समय निर्धिरत नहीं किया था, लेकिन अब अल्लू और रश्मिका के प्रशंसक इस गाने को आज देख सकेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
सुकुमार द्वारा निर्देशित इस अखिल भारतीय फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी फिर से नजर आएगी। इससे पहले पुष्पा द राइज में दोनों की जोड़ी को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया था। निर्माताओं ने फिल्म के पीलिंग्स गाने की रिलीज की घोषणा की है, जो अल्लू अर्जुन और रश्मिका पर आधारित एक हाई-एनर्जी डांस नंबर है। गाने का 1 मिनट का टीजर आज शाम 6:03 बजे रिलीज किया जाएगा, साथ ही लिरिकल गाना भी, जो प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा देगा।


 

4 of 5
'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
इस गाने से पहले श्रीलीला के साथ अल्लू का किसिक गाना पहले ही हिट हो चुका है। फिल्म में फहाद फासिल, सुनील, जगपति बाबू, जगदीश और अनसूया भारद्वाज जैसे कलाकारों की टोली मुख्य भूमिकाओं में है। मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, पुष्पा 2 में देवी श्री प्रसाद का संगीत है, साथ ही थमन और सैम सीएस द्वारा तैयार किए गए अतिरिक्त बैकग्राउंड स्कोर भी हैं।
Udit Narayan: सुरों के सरताज उदित नारायण का आज है 69वां जन्मदिन, 'पापा कहते हैं बड़ा नाम' से मिली थी प्रसिद्धि


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
दरअसल, आपको इस गाने में नजर आएगा पुष्पराज और श्रीवल्ली का रोमांटिक अंदाज। इस फिल्म का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 5 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसको लेकर प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है
Vignesh Shivan: विग्नेश शिवन ने परेशान होकर बंद किया अपना एक्स अकाउंट, ऑनलाइन आलोचना की वजह से लिया फैसला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें