तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। वह जल्द ही निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। इससे पहले खबर आई थी कि वह एटली कुमार की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि, बाद में यह ठंडे बस्ते में चली गई।
SRK Salman Khan: शाहरुख-सलमान की जोड़ी इस बड़े प्रोजेक्ट में मचाएगी धमाल? जानिए क्या है पूरा मामला
अल्लू-त्रिविक्रम की चल रही बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू और निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास वर्तमान में एक साथ फिल्म पर काम करने के बारे में चर्चा कर रहे हैं। ' पुष्पा ' की सफलता के बाद अभिनेता अपनी फिल्म के चुनाव को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं। एटली के प्रोजेक्ट से पीछे हटने के बाद वह फिलहाल, त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर सबकुछ सही रहा तो दोनों का यह एक साथ चौथा प्रोजेक्ट होगा।
एक साथ दे चुके हैं कई सुपरहिट फिल्में
मीडिया रिपोर्ट्स में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि यह अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होने वाली है। अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की जोड़ी ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 'अला वैकुंठपुरमुलू', ' सन ऑफ सत्यमूर्ति ' और 'जुलाई' जैसी फिल्मों ने लोगों की खूब वाहवाही लूटी थी। फिलहाल, इस अनाम फिल्म को लेकर निर्माताओं ने सभी जानकारी गुप्त ही रखी हैं।
पुष्पा 2 में दिखेंगे अल्लू अर्जुन
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन जल्द ही पुष्पा 2 द रूल में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। फिल्म में फहद फाजिल और रश्मिका मंदाना भी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
Stree 2 Box Office: 'स्त्री 2' ने रणबीर की 'एनिमल' को चटाई धूल, नंबर वन बनने से सिर्फ एक कदम दूर श्रद्धा कपूर