प्रियदर्शन ने किया राजपाल यादव को सपोर्ट
एएनआई के अनुसार, प्रियदर्शन ने कहा, 'राजपाल बहुत भोले-भाले और सच्चे इंसान हैं। मैंने जितने भी अभिनेता देखे, उनमें राजपाल सबसे मासूम हैं। उनकी मासूमियत उनके चेहरे पर भी दिखती है और दिल में भी। वे किसी जाल में फंस गए हैं, इसलिए इतने सारे लोग उनकी मदद के लिए तैयार हुए।' प्रियदर्शन ने यह भी कहा कि उनका रिश्ता राजपाल के साथ कभी नहीं बदलेगा, क्योंकि वे सच में बहुत अच्छे और भोले इंसान हैं।
क्या रहा पूरा मामला
चेक बाउंस मामला उनकी 2010 की फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़ा है। उस फिल्म के लिए उन्होंने व्यवसायी माधव गोपाल अग्रवाल से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। ब्याज और जुर्माने के साथ यह रकम बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गई। राजपाल ने अब 1.5 करोड़ रुपये कोर्ट में जमा कर दिए हैं और उन्हें 18 मार्च तक की जमानत मिली है।
कई फिल्मों में काम कर चुके हैं प्रियदर्शन और राजपाल
प्रियदर्शन, जो 'हेरा फेरी' जैसे बड़े हिट फिल्मों के डायरेक्टर हैं। उन्होंने राजपाल के साथ 20 साल से ज्यादा समय तक काम किया है। प्रियदर्शन और राजपाल ने साथ मिलकर कई कॉमेडी फिल्में की हैं। इस लिस्ट में 'हंगामा', 'गरम मसाला', 'मालामाल वीकली', 'चुप चुप के', 'भागम भाग', 'ढोल' और 'भूल भुलैया' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। राजपाल यादव फिल्म 'भूत बंगला' में भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठीं पवित्रा पुनिया, देखें वायरल तस्वीरें