सेट पर सबसे पहले पहुंचते थे राजामौली
पृथ्वीराज फिल्म में व्हीलचेयर पर रहने वाले खतरनाक विलेन 'कुंभा' का रोल निभा रहे हैं। उन्होंने राजामौली को अब तक के अपने काम के दौरान मिले सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले डायरेक्टर के तौर पर बताया। उन्हें पाथ ब्रेकर बताते हुए एक्टर ने कहा कि फिल्ममेकर का डेडिकेशन उन्हें एक ऐसे युवा फिल्ममेकर की याद दिलाता है, जिसे अपनी पहली फिल्म बनाने के लिए 20-30 साल तक इंतजार करना पड़ा था।
सेट पर राजामौली के रूटीन के बारे में बात करते हुए पृथ्वीराज ने बताया कि डायरेक्टर अक्सर एक्टर्स के आने से कई घंटे पहले ही वहां पहुंच जाते थे। सुबह 7 बजे की शूटिंग के लिए जब मैं, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा पहुंचते थे, तब तक सब कुछ तैयार हो चुका होता था। उन्होंने मुझे बताया कि वो सुबह 5.15 बजे से ही वहां थे।
राजामौली शूटिंग शुरू होने से पहले अपने असिस्टेंट्स के साथ रिहर्सल करते थे, कैमरा सेट करते थे और हर छोटी-बड़ी चीज पर काम करते थे। वो आमतौर पर सेट से जाने वाले आखिरी लोगों में से एक होते थे और शूटिंग के दौरान लंच ब्रेक मुश्किल से 20 मिनट का होता था।