फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जोखिम भरा कदम है’, प्रशांत नील ने क्यों ‘ड्रैगन’ को बताया जूनियर एनटीआर का सबसे कठिन फैसला? कैसे किया राजी

Thu, 21 May 2026 08:39 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prashanth Neel On Jr NTR: प्रशांत नील ने ‘ड्रैगन’ को जूनियर एनटीआर के करियर की सबसे बड़ी रिस्क बताया। जानिए आखिर कैसे उन्होंने जूनियर एनटीआर को फिल्म के लिए हां करवाया…
विज्ञापन
प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘केजीएफ’ और ‘सालार’ जैसी सफल फिल्मों के बाद अब निर्देशक प्रशांत नील जूनियर एनटीआर के साथ मिलकर ‘ड्रैगन’ ला रहे हैं। हाल ही में जूनियर एनटीआर के जन्मदिन से ठीक पहले फिल्म की पहली झलक दिखाई गई, जिसने फैंस को उत्साहित कर दिया। हालांकि, फिल्म की रिलीज में अभी एक साल से भी ज्यादा का समय बाकी है। इस बीच प्रशांत नील ने इस फिल्म के पीछे की वजह बताई और साथ ही बताया कि कैसे जूनियर एनटीआर फिल्म से जुड़े। 

यह एक डार्क कैरेक्टर है

विज्ञापन

हाल ही में गलाट्टा प्लस के साथ बातचीत में निर्देशक प्रशांत नील ने ‘ड्रैगन’ फिल्म को लेकर बात की। फिल्म से जूनियर एनटीआर के जुड़ने पर निर्देशक ने कहा कि पांच साल पहले हमारी मुलाकात हुई थी, जब मैंने उन्हें (जूनियर एनटीआर) फिल्म की कहानी सुनाई थी।

मैं हमेशा हम्बल रहने की कोशिश करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि इस किरदार को निभाने का फैसला शायद उनके लिए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था। ट्रेलर में जो दिखाया गया है, उसकी वजह से नहीं, बल्कि फिल्म के ड्रामे की वजह से।
विज्ञापन


इस खास भूमिका को निभाने के लिए उन्हें जो सबसे बड़ा फैसला लेना पड़ा, वह यही था। इस फिल्म के अंत तक, हर कोई समझ जाएगा कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं। यह एक डार्क किरदार है, जैसा शायद अभी तक कोई नहीं रहा होगा।

ड्रैगन - फोटो : यूट्यूब

जूनियर एनटीआर को राजी होने में लगे तीन साल
प्रशांत नील ने ‘ड्रैगन’ के कैरेक्टर को अपने लिखे गए किरदारों में सबसे डार्क बताया। निर्देशक ने जूनियर एनटीआर के बारे में कहा कि उनका सिर्फ एक यही सवाल था कि हर किरदार के सही या गलत होने के बारे में, क्या ड्रामा इसके लिए जरूरी है? क्या इसके पीछे कोई कारण है?

उस तर्क को समझने में, वहां तक पहुंचने में, जहां हम यह साबित कर सकें कि वह किरदार ऐसा क्यों करता है, हमें तीन साल लग गए। आखिर में उन्होंने कहा कि चलो इसे करते हैं। उनके जैसे दिग्गज स्टार के लिए यह बहुत जोखिम भरा है। ऐसे व्यक्ति के लिए जिसे पूरे देश में प्यार मिलता है। उनका यह कदम वाकई साहसी है।

विज्ञापन

ड्रैगन - फोटो : इंस्टाग्राम

खूंखार किलर बने हैं जूनियर एनटीआर
फिल्म की पहली झलक में जूनियर एनटीआर को अफीम के कारोबार पर कब्जा करने की होड़ में लगे बदमाशों के बीच एक बेरहम हत्यारे के रूप में दिखाया गया है। एक सीन में वो लाशों के ढेर के बीच पहाड़ की चोटी पर खड़े नजर आते हैं।

एनटीआर को पूरी ताकत से हथियारों से लैस होकर अकेले ही एक के बाद एक क्रिमिनल से लड़ते हुए दिखाया गया है। यह जगह सालार के कोयला क्षेत्रों और केजीएफ की सोने की खानों की याद दिलाती है। टीजर में एक डायलॉग भी है, जिसमें कहा जाता है कि जूनियर एनटीआर ने कितनों को मारा है, इसकी उन्हें गिनती तक नहीं याद।

'ड्रैगन' में जूनियर एनटीआर के अलावा अनिल कपूर, बिजू मेनन, रुक्मिणी वसंत, खुशबू सुंदर, गुरु सोमसुंदरम, राजीव कनकला, आशुतोष राणा, अंशुमन पुष्कर, सिद्धांत गुप्ता और अन्य कलाकार भी नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें