फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MahaKali: हनुमान के निर्देशक प्रशांत वर्मा दे रहे पहली महिला सुपरहीरो बनने का सुनहरा अवसर, अभी कर डालें आवेदन

Mon, 14 Oct 2024 12:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महाकाली के एलान के बाद निर्देशक प्रशांत वर्मा ने इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसके पात्रता को लेकर भी जानकारी दी है। 
विज्ञापन
महाकाली, प्रशांत वर्मा - फोटो : एक्स, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु निर्देशक प्रशांत वर्मा ने दुर्गा सप्तमी (10 अक्तूबर) के अवसर पर अपने सिनेमाई ब्रह्मांड की एक नई फिल्म का एलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए इसका नाम महाकाली बताया था। फिल्म के एलान के बाद निर्देशक ने अब इस फिल्म के लिए मुख्य अभिनेेत्री की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

Alia Bhatt: 'उड़ता पंजाब' के लिए करना पड़ा था ऐसा संघर्ष, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से आलिया भट्ट में आया बदलाव


प्रशांत वर्मा दे रहे सुनहरा मौका

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री बनने का युवाओं का बड़ा मौका दिया है। निर्देशन ने अपनी पोस्ट में लिखा, "पहली महिला सुपरहीरो बनने का एक शानदार अवसर...। अपनी शोरील या  पोर्टफोलियो यहां भेजें।" इस पोस्ट में आगे इमेल आईडी भी दी गई है। 

विज्ञापन

Rakul Preet Singh: चार दिन की शूटिंग के बाद अचानक कर दिया गया प्रभास की फिल्म से बाहर, रकुल का बड़ा खुलासा


अभी कर डालें आवेदन

साझा किए गए पोस्टर में मुख्य अभिनेत्री की कास्टिंग को लेकर कई जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि आवेदन करने वाली महिला की उम्र 16-25 के बीच होनी चाहिए। साथ ही, प्रतिभागी का स्किन टोन डार्क भी होना चाहिए। इसके अलावा उसे डांस और अभिनय आना चाहिए। पोस्टर में यह जानकारी दी गई है कि इस रोल के लिए किसी भी प्रकार के अनुभव की  जरूरत नहीं है। 
Zoya Akhtar: इस फिल्म को देखकर जोया ने लिया था निर्देशन का फैसला, स्पाइडर मैन जैसी फिल्में बनाने का है मन


पूजा अपर्णा करेंगी निर्देशन

बता दें कि यह प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) के तीसरे चरण की पहली फिल्म होगी। यह भारत की  पहली महिला सुपरहीरो वाली फिल्म है। महा काली का निर्देशन पूजा अपर्णा करेंगी। यह फिल्म कथित तौर पर पश्चिम बंगाल में सेट है और यह देवी काली की कहानी पर केंद्रित होगी। 
Box Office Collection: सप्ताहांत में 'विक्की विद्या' से पीछे रही 'जिगरा', जानें अन्य फिल्मों का भी हाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें