प्रभास के साथ डॉक्टर केजे रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम@ kj.reddy.orthopedics
डॉक्टर ने प्रभास की सेहत को लेकर क्या कहा?
डॉक्टर केजे रेड्डी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, ‘कुछ लोग अपनी सफलता से प्रेरित करते हैं, तो कुछ लोग अपने विनम्र स्वभाव से गहरी छाप छोड़ते हैं।’
वह आगे लिखते हैं, ‘प्रभास को जानना और उनकी सेहत की देखभाल की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए खुशी की बात है। इतनी बड़ी सफलता के बावजूद वह बहुत ही जमीन से जुड़े, मिलनसार और नेक इंसान हैं। उनका पॉजिटिव नज़रिया और शानदार स्वभाव उन्हें सच में खास बनाता है। मैं उनके लिए हमेशा सफलता, अच्छी सेहत और खुशी की कामना करता हूं।'
डॉक्टर ने प्रभास के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह मुस्कुरा रहे हैं।