इस महीने में हो सकती है रिलीज
बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर कई खबरों में 'द राजा साब' की रिलीज डेट खिसकने के दावे किए गए। अब प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। इस फिल्म को 10 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाना था। मगर अब यह फिल्म इस तारीख को रिलीज नहीं होगी। फिल्म की नई रिलीज डेट से अभी परदा नहीं उठा है। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स जल्द ही फैंस को नई रिलीज डेट बताएंगे। हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म जून में रिलीज हो सकती है।
फिल्म की कहानी और कलाकार
पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित इस रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा का संगीत थमन एस ने दिया है, छायांकन कार्तिक पलानी ने किया है और संपादन कोटागिरी वेंकटेश्वर राव ने किया है। कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पैतृक संपत्ति पर नजर रखता है, ताकि वह पैसे की कमी से बाहर निकल सके, लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि हवेली में राजा साहब की आत्मा का वास है। कहा जा रहा है कि अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुड बैड अग्ली' से टकराव न हो, इसलिए निर्माताओं ने 'द राजा साब' को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है।