साउथ के बेहतरीन अभिनेता प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करके फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। मेकर्स ने इसी रिलीज की तारीख का भी एलान किया है।
स्पिरिट की शूटिंग मई में होगी शुरू, जानिए रिलीज कब होगी फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
जारी हुआ फिल्म का पोस्टर
एक एक्स पोस्ट में संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म में प्रभास का लुक भी रिवील किया गया है। एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें प्रभास एक कैप पहने हुए कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज को आठ महीने आगे बढ़ा दिया गया है, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
शुरुआत में मेकर्स ने 5 मार्च 2027 की रिलीज डेट तय की थी। संदीप रेड्डी वांगा ने भी कई मौकों पर जोर देकर कहा था कि 'स्पिरिट' इसी तारीख को आएगी। मगर अब फिल्म की एक नई रिलीज डेट सामने आई है। अब यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर 29 अक्तूबर को रिलीज होगी।
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका सुर्खियों में आईं
आपको बता दें कि फिल्म 'स्पिरिट' में पहले प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थीं। मगर 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर एक्ट्रेस को फिल्म से हटना पड़ा।
'स्पिरिट' के बारे में जानकारी
- इस फिल्म में प्रभास एक सख्त और बेरहम पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे।
- बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी मुख्य महिला किरदार निभाएंगी।
- फिल्म को भद्रकाली पिक्चर्स और टी-सीरीज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
- इसमें विवेक ओबेरॉय विलेन की भूमिका में होंगे। उनका लुक पहले ही सामने आ चुका है।
- फिलहाल, 'स्पिरिट' के लिए फैंस को अभी एक साल और इंतजार करना होगा।