प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर और डायरेक्टर प्रशांत नील
- फोटो : अमर उजाला
क्या सच में उम्मीदों से आगे निकल जाएगा प्रोजेक्ट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सालार 2- शौर्यांगा पर्व’ का प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर (होम्बले फिल्म्स) और डायरेक्टर प्रशांत नील एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक पर काम कर रहे हैं।
‘सालार’ फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ ओटीटी रन के बाद अब पूरी टीम एक ऐसे शानदार सिनेमाई अनुभव को तैयार करने पर फोकस कर रही है। मेकर्स का दावा है कि अगली फिल्म फैंस की उम्मीदों से भी आगे निकल जाएगी।
क्या थी फिल्म ‘सालार’ की कहानी?
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें देवा (प्रभास) और वरधा (पृथ्वीराज सुकुमारन) की कहानी है, जो बचपन के दोस्त होते हैं लेकिन बाद में खानसार नाम के एक काल्पनिक और बुरे हालात वाले शहर में कट्टर दुश्मन बन जाते हैं। फिल्म में भरपूर मात्रा में एक्शन सीन्स थे, जो दर्शकों को पसंद आए थे।
बॉक्स ऑफिस पर भी किया था कमाल?
- प्रभास की फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
- भारत में कुल 406.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 617.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।