'राजासाब' के प्री-रिलीज इवेंट में प्रभास, मालविका और जरीना वहाब
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘राजासाब’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस मूवी के प्री-रिलीज इवेंट में फैंस बड़ी संख्या में पहुंचे। अपने पसंदीदा एक्टर की झलक पाकर वह दीवाने हो गए। जानिए, ‘राजा साहब’ के प्री-रिलीज इवेंट में कौन-कौन शामिल हुआ?
प्रभास की एंट्री पर फैंस हुए खुश
इवेंट में जब प्रभास की एंट्री हुई तो फैंस के शोर से इवेंट वाली जगह गूंजने लगी। फैंस अपने फेवरेट एक्टर को देखकर दीवाने हो गए। प्रभास ने भी अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।
मलाविका मोहनन का भी हुआ जोरदार स्वागत
फिल्म से जुड़े इवेंट में जब 'राजासाब' की एक्ट्रेस मलाविका ने एंट्री ली तो फैंस ने उनका भी जोरदार स्वागत किया। बाद में इस इवेंट में उम्दा अभिनेत्री जरीना वहाब भी स्टेज पर नजर आईं। उन्होंने फिल्म में काम करने के एक्सपीरियंस को साझा किया।
कब रिलीज होगी प्रभास की फिल्म
‘द राजा साहब’ में प्रभास के साथ निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और ऋद्धि कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इस रिलीज डेट 9 जनवरी बताई जा रही है।