स्पिरिट में हुई ली डोंग-सियोक की एंट्री
123 तेलेगु डॉट कॉम के अनुसार, हाल ही में अभिनेता तरुण और श्रीकांत मेका की डॉन ली के साथ तस्वीरों ने इन अटकलों को और हवा दी है। इन तस्वीरों ने फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है और वे यह जानने को बेताब हैं कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा है। जल्द ही कलाकारों की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।
प्रभास का वर्कफ्रंट
स्पिरिट के अलावा प्रभास हॉरर फिल्म 'द राजा साब' में नजर आएंगे। द राजा साब मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। प्रभास के अलावा फिल्म में संजय दत्त, निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ ने 'शेरशाह' विक्रम बत्रा की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें किया सलाम, लिखा भावुक नोट...