फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: राम चरण ने कही ऐसी बात, फैंस लगे पूछने क्या प्रभास की होने वाली है शादी?

Sat, 11 Jan 2025 06:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्मों के अलावा शादी करने वाली बात को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक्टर का नाम कई बार को-एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया, कई बार उनकी शादी की अफवाह भी उड़ी लेकिन अब तक प्रभास बैचलर हैं। हाल ही में एक्टर राम चरण ने उनकी शादी को लेकर एक बयान दिया।

विज्ञापन
प्रभास-राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2025 में साउथ फिल्मों के नामी एक्टर प्रभास के घर शादी शहनाई बज सकती है। वह जल्द ही दूल्हा बन सकते हैं। यह बातें इसलिए हो रही हैं क्योंकि एक्टर राम चरण ने प्रभास की शादी को लेकर एक बड़ी बात कही है। क्या कहा राम चरण ने जानिए। 

 

विज्ञापन

सिंगल नहीं रहेंगे प्रभास 
हाल ही में अनस्टॉपेबल विद एनबीके शो में राम चरण नजर आए, वह अपनी फिल्मों, करियर के बारे में बात करते दिखे। इस बातचीत के दौरान ही राम चरण ने प्रभास को लेकर एक खुलासा कर दिया। वह बोले कि साल 2025 में प्रभास अपना सिंगल स्टेटस छोड़ देंगे। राम चरण के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रभास की शादी की खबर आग की तरह फैल गई।  

 

लगाए जाने लगे कयास 
प्रभास की साल 2025 में शादी करने वाली बात को लेकर कई तरह की और खबर भी सोशल मीडिया पर सामने आने लगीं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार प्रभास आंध्रप्रदेश के गणपवरम में शादी करेंगे। वह किस लड़की से शादी कर रहे हैं, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। प्रभास या उनके परिवार की तरफ से अभी शादी की खबर की पुष्टि नहीं की गई है। कुछ सालों पहले प्रभास का नाम उनकी को-एक्टर अनुष्का शेट्टी से जोड़ा गया, इनकी शादी को लेकर भी खबर आई। मगर बाद में प्रभास और अनुष्का ने बताया कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। 

विज्ञापन

राजा साहब - फोटो : इंस्टाग्राम

जल्द आएगी प्रभास की फिल्म 
जल्द ही प्रभास की फिल्म ‘राजा साहब’ रिलीज होने वाली है। यह एक बिग बजट हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। साल 2024 में प्रभास ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे, इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। प्रभास दक्षिण भारतीय फिल्म ‘बाहुबली’ से देश भर में मशहूर हुए थे, अब उनकी फिल्में पैन इंडिया रिलीज होती हैं, साथ ही वह बॉलीवुड में फिल्में कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें