फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2: क्या 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में हुई इस साउथ अभिनेता की एंट्री, शूटिंग को लेकर सामने नई अपडेट

Sun, 22 Mar 2026 12:13 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kalki 2898 AD Sequel Shoot: 'कल्कि 2898 एडी' के बाद इसके सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'कल्कि  2' की शूटिंग पूरी की थी। ताजा जानकारी के अनुसार इस फिल्म में एक साउथ अभिनेता की एंट्री हो गई है।
विज्ञापन
'कल्कि 2' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कल्कि 2' की शूटिंग को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर जानकारी आ रही है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2' की शूटिंग पूरी की है। 'कल्कि 2' में एक और अभिनेता की एंट्री होने की जानकारी सामने आई है, जो साउथ से हैं। जानिए कौन हैं वह अभिनेता?

विज्ञापन

'कल्कि 2' के सेट की तस्वीरें
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2' के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें वह अपने किरदार अश्वत्थामा के लुक में नजर आ रहे हैं और कमल हासन के साथ गले लगते हुए भी दिख रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार 1985 में फिल्म 'गिरफ्तार' में साथ काम किया था। बिग बी ने 40 साल बाद फिर से कमल के साथ काम करने की खुशी उन्होंने जताई।

साउथ अभिनेता की हुई एंट्री
123 तेलुगु की खबर के अनुसार, दुलकर सलमान और जेडी चक्रवर्ती भी 'कल्कि 2' में नजर आएंगे। यह दोनों इन दिनों हैदराबाद में 'कल्कि 2' की शूटिंग कर रहे हैं। प्रभास बाद में इस शूटिंग में जुड़ेंगे। निर्माता जल्द ही 'कल्कि 2' को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

'कल्कि 2' के बारे में
'कल्कि 2' का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। यह फिल्म हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित पौराणिक साइंस फिक्शन पर आधारित है। पहले भाग में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी ने काम किया था। यह 'कल्कि' सिनेमाई ब्रह्मांड की शुरुआत थी, जो 2898 ईस्वी में काशी शहर की कहानी बताती है।

यह भी पढ़ें: हनीमून पर थाईलैंड गए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, देखें वायरल तस्वीर; फैंस बोले- 'किसी की नजर न...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें