फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devika & Danny: छह साल बाद कोवई सरला करेंगी टॉलीवुड में वापसी, ओटीटी वेब सरीज 'देविका एंड डैनी' में आएंगी नजर

Wed, 07 May 2025 11:58 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kovai Sarala: लोकप्रिय कॉमेडियन कोवई सरला अब जल्द ही छह सालों बाद ओटीटी में लौटने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही देविका एंड डैनी में नजर आएंगी, जिससे उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ रही है।
विज्ञापन
कोवई सरला की 6 साल बाद टॉलीवुड में वापसी - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कोवई सरला, जो तेलुगु फिल्मों में अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, वह अब पूरे छह सालों बाद टॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही ओटीटी वेब सीरीज 'देविका एंड डैनी' में अपनी शानादार कॉमोडी से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

 

'देविका एंड डैनी' से करेंगी वापसी
'देविका एंड डैनी' एक आगामी वेब सीरीज है। देविका एंड डैनी में कोवई सरला और रितु वर्मा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में साथ नजर आएंगी। इस सीरीज में शिवा कंडुकुरी और सूर्य वशिष्ठ भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। हाल ही में इसका पहला पोस्टर जारी हुआ। कोवई सरला की कॉमेडियन ब्रह्मानंदम के साथ जोड़ी को तेलुगु दर्शकों ने खूब पसंद किया है। दोनों ने अक्सर एक जोड़े की भूमिका निभाकर दर्शकों को हंसाया है। फैंस को पूरी उम्मीद है कि कोवई सरला इस वेब सीरीज के साथ शानदार वापसी करेंगी।
विज्ञापन

कोवई सरला का करियर
कोवई सरला एक हास्य कलाकार हैं, जो तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में सहायक भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं उन्होंने साथी लीलावती, पूवेल्लम उन वासम और उलियिन ओसाई में अपने शानदार अभिनय के लिए तीन बार सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार जीता है।। इसके अलावा उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला हास्य अभिनेता के लिए दो नंदी पुरस्कार और कंचना में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का विजय पुरस्कार भी जीता है।

यह भी पढ़ें: Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य की पत्नी शोभिता धुलिपाला नहीं हैं प्रेगनेंट, उनकी ड्रेस निकली एंटी फिट..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें