क्यों रुकी 'पेद्दी' की शूटिंग
123 तेलुगु डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, दरअसल, फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग हैदराबाद में लगातार काफी समय से चल रही है। बहरहाल, मौजूदा फिल्म का शैड्यूल अभी खत्म हो गया है। शैड्यूल के खत्म होते ही राम ने फिल्म से तीन हफ्तों का लंबा ब्रेक लिया है। लेकिन फिल्म की अचानक शूटिंग रुकने से उनके फैंस जरूर निराश हो गए होंगे। क्योंकि हाल ही में 'पेद्दी' का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों में राम की इस फिल्म को जल्दी देखने की उत्सुकता पैदा हुई। कुछ फैंस ने तो कमेंट्स में यहां तक कहां कि वह टीजर रिलीज के बाद फिल्म की रिलीज का और इंतजार नहीं कर सकते, लेकिन क्या राम के इस तरह के ब्रेक लेने से फिल्म की रिलीज डेट पर कोई फर्क पड़ेगा?
यह भी पढ़ें:
Shehnaaz Gill: 'मेरी मेहनत के अब चार पहिये हैं', शहनाज ने खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
क्यों ले रहे हैं छुट्टी
दरअसल, राम चरण तीन हफ्तों की छुट्टियां खास ओकेजन के लिए ले रहे हैं। राम अपने पूरे परिवार के साथ लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय जाएंगे, जहां वह अपनी मोम की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। वहीं दूसरी वजह छुट्टी लेने की यह भी है कि राम इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से बचना चाहते हैं और बाकी टीम भी यही चाहती है। लेकिन फैंस के लिए यह खुशखबरी है कि फिल्म की पूरी टीम जून में फिर से इकट्ठा होगी और फिर बिना किसी ब्रेक के शूटिंग शुरू करेगी।
यह भी पढ़ें:
Heeramandi: 'एक साल बाद भी हीरामंडी का नूर उतना ही रोशन है...' ताहा शाह ने सीरीज के एक साल रिलीज का मनाया जश्न
फिल्म पेद्दी
राम चरण की आगामी एक्शन फिल्म 'पेद्दी' में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म का पहले अस्थाई नाम 'RC16' रखा गया था। फिल्म 'पेद्दी' 27 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में कथित तौर पर तृषा कृष्णन और विजय सेतुपति भी नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jaat: गोपीचंद मालिनेनी का खुलासा, 'जाट' के लिए सनी देओल नहीं बल्कि तेलुगु हीरो था निर्देशक की पहली पसंद