चिरंजीवी का पोस्ट
चिरंजीवी कोनिडेला ने एक्स पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने पवन कल्याण के अलावा इस फिल्म के निर्देशक हरीश शंकर और पूरी टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। चिरंजीवी ने तेलुगु में लिखा, 'ट्रेलर ने जादू कर दिया है'। उन्होंने आगे लिखा कि अब अच्छा समय आ गया है 'उस्ताद भगत सिंह' के साथ उगादी की शुभकामनाएं।
हरीश शंकर ने किया रिप्लाई
'उस्ताद भगत सिंह' के निर्देशक हरीश शंकर ने चिरंजीवी की इस पोस्ट पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, 'चिरंजीवी देश से बाहर हैं, फिर भी उन्होंने समय निकालकर ट्रेलर देखा और बधाई दी, यह बहुत बड़ी बात है।' हरीश ने मजाक में लिखा कि चिरंजीवी का 'मेगा आशीर्वाद' मिलने के बाद अब फिल्म तेजी से आगे बढ़ेगी, क्योंकि उनके ट्वीट से माहौल गर्म हो जाता है।'
'उस्ताद भगत सिंह' की स्टार कास्ट
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का प्री-रिलीज इवेंट आज 15 मार्च को हैदराबाद के यूसुफगुडा पुलिस ग्राउंड में शाम 5 बजे से होगा। यह काफी भव्य कार्यक्रम होगा। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसे हरीश शंकर ने निर्देशित किया है। इसमें पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। बाकी कलाकारों में श्रीलीला, राशि खन्ना, पार्थिबन, आशुतोष राणा, नवाब शाह, गौतमी शामिल हैं। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।
'उस्ताद भगत सिंह' और 'धुरंधर' में होगा क्लैश
'उस्ताद भगत सिंह' उगादी के मौके पर 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लगभग 150 करोड़ के बजट पर बनी 'उस्ताद भगत सिंह' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' से होगा। इसलिए दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। पहले यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी इसी दिन रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 'टॉक्सिक' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना ने देवर आनंद के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी तस्वीर, बताया मजेदार किस्सा, लिखा- 'काश हम हमेशा...'