फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh Box Office: धुरंधर के सामने फैल हुई 'उस्ताद भगत सिंह’!, जानें सातवें दिन का कलेक्शन

Wed, 25 Mar 2026 09:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को रिलीज हुए एक सप्ताह हो गया है। ये फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं  'उस्ताद भगत सिंह' के कलेक्शन के बारे में।
विज्ञापन
उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह, दोनों फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इन दोनों को रिलीज हुए एक सप्ताह हो गया है। धुरंधर 2 की बात करें, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाया मचाया हुआ है। दुनिया भर में इसने 937.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। आइए जानते हैं फिल्म ने एक सप्ताह में कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन

'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X

ओपनिंग डे से लेकर अबतक का कलेक्शन

पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। बीते एक सप्ताह का फिल्म का कलेक्शन कुछ इस तरह है-

  • फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन फिल्म ने नौ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 9.10 करोड़ रुपये रहा।
  • चौथे दिन यानी रविवार को कमाई 7.50 करोड़ रुपये रही।
  • पांचवें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • छठवें दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ की कमाई की है। 

उस्ताद भगत सिंह - फोटो : X

7वें दिन की फिल्म की कमाई 
फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं, दूसरी ओर इस फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन कम होती जा रही है। फिल्म ने सांतवें दिन, खबर लिखे जाने तक 0.89 करोड़ की कमाई की है। 

विज्ञापन

'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 
'धुरंधर 2' भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके अलावा ये फिल्म वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। आज इसने दुनिया भर में 937.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और दानिश पंडोर जैसे कलाकार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें