राशि और श्रीलीला का डांस
राशि और श्रीलीला का 'उस्ताद भगत सिंह' के प्री-रिलीज इवेंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ही अभिनेत्रियां स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों अभिनेत्रियों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही हैं। दोनों डांस के वक्त एक-दूसरे के डांस को फॉलो करती नजर आ रही हैं। फैंस भी श्रीलीला और राशि के इस डांस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। फैंस ने इस वीडियो पर लाल दिल वाले इमोजी और फायर इमोजी बनाए हैं।
श्रीलीला का लुक
इस दौरान श्रीलीला ने गहरे लाल रंग के हाई-नेक ब्लाउज के साथ सिंपल हैवी बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनी है। साड़ी का बॉर्डर बारीक सिल्वर की कढ़ाई, मोतियों से जगमगाता नजर आ रहा है। श्रीलीला ने अपने इस लुक को मल्टी-लेयर्ड पर्ल नेकलेस और स्टाइलिश ईयररिंग्स से पूरा किया।
राशि खन्ना का लुक
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की दूसरी प्रमुख अभिनेत्री राशि खन्ना ने फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में चटख गुलाबी रंग का लहंगा पहना। राशि ने सीक्वेंस, मोतियों और फूलों के डिजाइन से सजी स्पैगेटी स्ट्रैप ब्लाउज पहना, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग गुलाबी दुपट्टा कैरी किया है। उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह'
पवन कल्याण स्टारर फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित यह एक तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इसे हरीश शंकर ने निर्देशित किया है। इसमें श्रीलीला और राशि खन्ना अहम भूमिकाओं में हैं। इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Video: फ्लाइट में 'भूत बंगला' के स्टार्स वामिका गब्बी-अक्षय कुमार के बीच हुई आर्म-रेसलिंग, देखें वायरल वीडिया..