नियम सभी के लिए एक जैसे होते हैं
पवन कल्याण ने अपनी फिल्म ‘ओजी’ का उदाहरण देते हुए समझाया कि सेंसर बोर्ड अपने नियमों के अनुसार फैसला करता है। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म में ज्यादा हिंसा होने की वजह से बोर्ड ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया, जबकि मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिलेगा।
उन्होंने कहा कि नियम सभी के लिए एक जैसे होते हैं और सत्ता में रहने वालों के लिए नियम अलग नहीं बनाए जा सकते।
पवन कल्याण ने यह भी कहा कि अगर ‘जन नायकन’ के मेकर्स कोर्ट नहीं जाते, तो शायद मामला अलग तरीके से सुलझ सकता था। उनके मुताबिक, जब कोई मामला कोर्ट में चला जाता है, तो फिर उसका फैसला कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ही होता है।
9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘जन नायकन’ पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट में देरी की वजह से इसकी रिलीज टल गई। ‘जन नायकन’ का निर्देशन एच विनोद ने किया है और इसमें थलापति विजय के साथ ममिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।