साउथ फिल्म ‘पुष्पा’ के चर्चित अभिनेता अल्लू अर्जुन की दादी का शनिवार को निधन हो गया। साउथ फिल्मों के कई सितारे अल्लू अर्जुन की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। रविवार को आंध प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण भी अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे।
अल्लू अर्जुन के परिवार संग बात करते दिखे पवन कल्याण
अल्लू अर्जुन की दादी की अंतिम यात्रा में पवन कल्याण शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे में वह रविवार को अल्लू अर्जुन के परिवार से मिलने पहुंचे। अल्लू अर्जुन और पवन कल्याण के परिवारों के बीच गहरा रिश्ता है। दरअसल, पवन कल्याण के बड़े भाई चिरंजीवी की शादी अल्लू अर्जुन की बुआ से हुई है। वायरल तस्वीरों में पवन कल्याण अल्लू अर्जुन के पिता से बातचीत करते दिख रहे हैं। अल्लू अर्जुन से भी बातें करते हुए नजर आ रहे हैं।
ये सितारे भी अल्लू अर्जुन के दुख में हुए शामिल
शनिवार को अल्लू अर्जुन की दादी के अंतिम संस्कार में चिरंजीवी, रामचरण, नागा चैतन्य जैसे साउथ के चर्चित कलाकारों को भी देखा गया था। सभी मुश्किल वक्त में अल्लू अर्जुन के परिवार को अपना सपोर्ट देने पहुंचे थे। चिरंजीवी तो अल्लू अर्जुन की दादी की अर्थी को कंधा देते हुए भी दिखाई दिए।