फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

They Call Him OG: फिर टला 'ओजी' का ट्रेलर, पवन कल्याण ने प्री-रिलीज इवेंट में इमरान हाशमी को लेकर कही ये बात

Mon, 22 Sep 2025 12:41 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ के प्री-रिलीज इवेंट में बड़ी संख्या में फैंस मौजूद रहे। पवन कल्याण की शानदार एंट्री भी हुई। एक्टर ने इवेंट में इमरान हाशमी को लेकर कभी बड़ी बात कही। लेकिन इस इवेंट के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ। 

विज्ञापन
पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' के प्री-रिलीज इवेंट में पहुुंचे इमरान हाशमी - फोटो : एक्स (ट्विटर)-@DVVMovies
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्मों के पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ का ट्रेलर रविवार को रिलीज होने वाला था। फिल्म से जुड़ा एक प्री-रिलीज इवेंट भी हैदराबाद में हुआ। जहां बॉलीवुड इमराश एक्टर इमरान हाशमी भी मौजूद दिखे। वह फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। इवेंट में पवन कल्याण ने स्टेज पर इमरान हाशमी को लेकर काफी कुछ कहा। 

पवन कल्याण ने इमरान की एक्टिंग को बेहतरीन बताया

विज्ञापन

फिल्म ‘ओजी’ के प्री-रिलीज इवेंट में इमरान हाशमी के बारे पवन कल्याण कहते हैं, ‘इमरान हाशमी जी के साथ अभिनय करने का बड़ा मौका मिला। फिल्म में इनकी परफॉर्मेंस बेहतरीन है।’ साथ ही पवन कल्याण ने हमरान हाशमी के हिट गाने ‘झलक दिखला जा’ का भी जिक्र किया। 
 

 
ट्रेलर का इंतजार करते रहे फैंस 
फिल्म ‘ओजी’ का ट्रेलर रविवार को रिलीज होना था, इसका इंतजार पवन कल्याण के फैंस को काफी वक्त से था। लेकिन यह डिटेल हो चुका है। मेकर्स ने नए ट्रेलर का नया टाइम अपडेट नहीं किया है। लेकिन फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में पवन कल्याण का जबरदस्त अंदाज देखकर जरूर फैंस खुश हो गए।
विज्ञापन


फिल्म में नजर आएंगे ये एक्टर्स 
फिल्म 'ओजी' में पवन कल्याण के साथ प्रियंका अरुलमोहन बतौर हीरोइन नजर आएंगी। विलेन के रोल में इमरान हाशमी दिखाई देंगे। श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास जैसे साउथ के चर्चित एक्टर भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर ड्रामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें