फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: 'हरी हर वीरमल्लू' की शूटिंग में शामिल हुए पवन कल्याण, मेकर्स ने किया ट्रेलर जारी करने का वादा

Mon, 05 May 2025 01:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Kalyan: ‘हरि हर वीरमल्लू’ पहले 9 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पवन कल्याण के बिजी शेड्यूल के कारण इसे टालना पड़ा। अब निर्माताओं ने फैंस को खुशखबरी दी है कि जल्द ही फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर और गाने रिलीज किए जाएंगे। 
विज्ञापन
पवन कल्याण - फोटो : एक्स @HHVMFilm
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरि हर वीरमल्लू’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी जानकारी दी और बताया कि अब केवल दो दिन की शूटिंग बाकी है। राजनीति में व्यस्त होने के बावजूद पवन कल्याण ने अपने फिल्मी प्रोजेक्ट के लिए समय निकाला है।

विज्ञापन

 

ट्रेलर पर भी दिया अपडेट
‘हरि हर वीरमल्लू’ पहले 9 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पवन कल्याण के बिजी शेड्यूल के कारण इसे टालना पड़ा। अब निर्माताओं ने फैंस को खुशखबरी दी है कि जल्द ही फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर और गाने रिलीज किए जाएंगे। साथ ही, फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी जल्द होने की संभावना है।

निर्माताओं की पोस्ट
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पावरस्टार पवन कल्याण ने ‘हरि हर वीरमल्लू’ की आखिरी दो दिन की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस भव्य फिल्म की शूटिंग का सफर पूरा होने जा रहा है।' उन्होंने फैंस को उत्साहित करते हुए कहा, 'तैयार हो जाइए, जल्द ही शानदार ट्रेलर और जोशीले गाने आपके सामने होंगे। इस तूफान का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।'
Pawandeep Rajan: ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता पवनदीप राजन का हुआ एक्सीडेंट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

17वीं सदी की कहानी
‘हरि हर वीरमल्लू’ एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जो 17वीं सदी के मुगल साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म एक प्रसिद्ध डाकू वीरमल्लू के जीवन को दर्शाएगी। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन कृष जगारलामुडी और एएम ज्योति कृष्णा ने किया है।
Suriya: खुद को महान एक्टर नहीं मानते सूर्या, भाई कार्ति को लेकर बोले- ‘मैं उनके जैसी फिल्में नहीं कर सकता’ 
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
पवन कल्याण के अलावा फिल्म में बॉबी देओल, सत्यराज, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही, दलीप ताहिल और जिशु सेनगुप्ता जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के संगीतकार एमएम कीरावानी हैं, जबकि सिनेमाटोग्राफी की जिम्मेदारी ज्ञान शेखर और मनोज परमहंस ने संभाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें