फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं पवन कल्याण, अस्पताल मिलने पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू; पत्नी ने भी दिया अपडेट

Mon, 13 Jul 2026 11:51 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Kalyan Surgery Details: साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में दाहिने हाथ की सर्जरी हुई। इसके बाद सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू भी उनका हाल जानने पहुंचे। 

विज्ञापन
पवन कल्याण और सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण की मुंबई के एक अस्पताल में दाएं कंधे की सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद अब उनकी हालत धीरे-धीरे बेहतर हो रही है।

एक्टर से मिलने पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू

विज्ञापन

सर्जरी के अगले ही दिन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। जनसेना पार्टी ने इस मुलाकात की एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है।

पार्टी ने पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अस्पताल पहुंचे, पवन कल्याण से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। फोटो में पवन कल्याण कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके दाएं कंधे पर पट्टी बंधी हुई है।

पत्नी अन्ना लेझनेवा ने भी दिया अपडेट
पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा ने भी सर्जरी के बाद उनकी हेल्थ को लेकर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पवन हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को दर्द से ऊपर रखते हैं और बहुत कम शिकायत करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल मेरा काम सिर्फ उनका ख्याल रखना है और उन्हें ये एहसास दिलाना है कि वो सुरक्षित हाथों में हैं। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।’

क्यों करवानी पड़ी सर्जरी? 
पवन कल्याण को 2016 में कंधे में चोट लगी थी। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी लेकिन इसके बावजूद वह कई इवेंट्स में शामिल होते रहे। साथ ही अपनी राजनीति यात्राओं और चुनाव प्रचार के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ता, फैंस से मिलते थे। जहां पर लोग उनका हाथ पकड़ते थे। इस दौरान उनके हाथ पर जोर पड़ता और उनको दर्द होता है। बाद में यह दर्द बढ़ता ही गया।

आखिर में डॉक्टर्स ने सर्जरी करने को कहा। लेकिन दोनों कंधों की सर्जरी एक साथ न करने की सलाह दी। ऐसे में आज उनकी दाहिने कंधे की सर्जरी हुई। यह सर्जरी तीन घंटे तक चली। पवन कल्याण के बाएं कंधे की सर्जरी दो महीने बाद की जाएगी। बता दें कि उनके कंधे के रोटेटर कफ में चोट लगी थी।

विज्ञापन

पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म और राजनीति दोनों में एक्टिव
पवन कल्याण ने 1996 में फिल्म 'अक्कड़ा अब्बाई इक्कड़ा अम्माई' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 2014 में जनसेना पार्टी की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें- कुशा कपिला को समय रैना के रोस्ट के बाद लेनी पड़ी थी थेरेपी, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाने को लेकर दिया ये जवाब

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में ‘हरि हर वीरा मल्लू’ और ‘दे कॉल हिम ओजी’ (2025) में नजर आए थे। इसके बाद 2026 में ‘उस्ताद भगत सिंह’ में दिखे।

आने वाले समय में वह डायरेक्टर सुरेंद्र रेड्डी की एक अनटाइटल्ड फिल्म और ‘OG 2’ में नजर आएंगे। फिलहाल उनके अन्य प्रोजेक्ट्स का ऐलान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें