Hara Veera Mallu Released Date: साउथ अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' की रिलीज को लेकर फिल्म मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए नई जानकारी शेयर की है।
पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं इसी बीच फिल्म मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फिल्म की रिलीज को लेकर नई जानकारी शेयर की है।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू'
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू'
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' पिछले साढ़े पांच साल से बन रही थी और इसे 12 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी। लेकिन, अब इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। वहीं फिल्म के निर्माताओं ने प्रशंसकों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे ऑनलाइन फैल रही किसी भी रिलीज तारीख पर भरोसा न करें। उन्होंने बताया कि नई रिलीज तारीख जल्द ही उनके आधिकारिक चैनलों के जरिए घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
'हरि हर वीरा मल्लू'
- फोटो : इंस्टाग्राम@pawankalyan
कब होनी थी फिल्म रिलीज
निर्माताओं ने कहा कि 12 जून की तारीख को पूरा करने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन फिल्म समय पर तैयार नहीं हो पाई। उन्होंने इसे मुश्किल लेकिन जरूरी फैसला बताया, क्योंकि वे चाहते हैं कि फिल्म में पवन कल्याण की विरासत की पूरी शान दिखे। उन्होंने प्रशंसकों से थोड़ा और इंतजार करने और केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करने को कहा। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और गलत खबरों पर ध्यान न देने की सलाह दी।
4 of 5
'हरि हर वीरा मल्लू'
- फोटो : इंस्टाग्राम-@prathyangiraus
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू'
फिल्म का निर्देशन एएम ज्योति कृष्णा और कृष जगरलामुदी ने किया है। इसमें पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक एक्शन, एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पवन कल्याण के अलावा फिल्म में निधि अग्रवाल लीड रोल में नजर आएंगी। इनके अलावा इस फिल्म में बॉबी देओल खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। फिल्म को एएम रत्नम ने प्रस्तुत किया है और मेगा सूर्या प्रोडक्शन के तहत ए दयाकर राव ने निर्मित किया है।
पवन कल्याण का वर्कफ्रंट
हरि हर वीरा मल्लू के अलावा पवन कल्याण फिल्म 'दे कॉल हीम ओजी' में भी नजर आएंगे। ओजी को They Call Him OG के नाम से भी जाना जाता है। यह एक गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सुजीत द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की आधिकारिक घोषणा दिसंबर 2022 में की गई थी। फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है। यह फिल्म 25 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।