फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उनके त्याग पर पलने के कारण मुझे बुरा लगता था', चिरंजीवी के जन्मदिन पर पवन कल्याण ने सुनाए भावुक किस्से

Sat, 22 Aug 2026 02:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Kalyan Birthday Wish To Chiranjeevi: पवन कल्याण ने अपने बड़े भाई चिरंजीवी के जन्मदिन पर उनके बचपन के किस्से सुनाए हैं। उन्होंने उन्हें अपनी असली जिंदगी का हीरो बताया है।
विज्ञापन
पवन कल्याण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के बेहतरीन अभिनेता और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने शनिवार को अपने भाई चिरंजीवी के जन्मदिन पर खास तरह से बधाई दी है। उन्होंने बधाई देते हुए अपने बचपन के किस्सों को याद किया है। उन्होंने कहा कि फिल्मों में हीरो बनने से पहले भी उनके बड़े भाई हमेशा उनके लिए हीरो ही रहे हैं।
विज्ञापन

पवन कल्याण ने कौन सा किस्सा सुनाया?
  • पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा... 
  • भाई चिरंजीवी के बारे में सोचना हमेशा खुशी देता है। 
  • इस खास दिन पर मुझे कुछ खास यादें मिलती हैं। 
  • बचपन में, वह कॉलेज की पढ़ाई के लिए घर से दूर नरसापुर चले गए थे। 
  • गर्मियों की छुट्टियों में उनका घर लौटना किसी त्योहार जैसा होता था। 
  • जब वे वापस कॉलेज जाते थे, तो बहुत दुख और निराशा होती थी। 
  • हम सभी उनकी कमी महसूस करते थे और घर खाली-खाली लगता था। 
  • जब तक वे वापस नहीं आते थे, घर में वैसी रौनक नहीं होती थी।

चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
पवन के लिए क्या लाए चिरंजीवी?
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम ने आगे कहा, 'अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में, वे अपनी पहली सिंगापुर यात्रा से एक बड़ा नीला बैग लाए थे। उस नीले बैग में मुझे अपना पहला छोटा हेलीकॉप्टर, कुछ रिमोट वाली कारें, कुछ कॉमिक्स, टेप रिकॉर्डर, खुशबूदार पाउडर, साबुन, परफ्यूम और दूसरों के लिए कुछ छोटे-छोटे तोहफे मिले। वे हमेशा हमारे छोटे से घर में खुशियां और मुस्कान लाते थे।'

Ashram 4: क्या 'आश्रम 4' की शुरू हुई शूटिंग? बॉबी देओल स्टारर सीरीज पर प्रकाश झा ने दी बड़ी अपडेट


चिरंजीवी ने की कड़ी मेहनत
पवन कल्याण ने आगे लिखा, 'मैंने शूटिंग के दौरान उनका संघर्ष, कड़ी मेहनत और चोटें देखी थीं। चेन्नई की गर्मी और उमस में 18 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद, पसीने से भीगे कपड़ों और जूतों में वह आधी रात को घर लौटते थे। उनमें खड़े होने की भी हिम्मत नहीं होती थी। उनकी कड़ी मेहनत और त्याग पर पलने के कारण मुझे बुरा लगता था। मगर उन्होंने कभी भी मेरी पढ़ाई में नाकामी या जिंदगी में सही दिशा न होने के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा।'
विज्ञापन

पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
पवन ने चिरंजीवी के लिए की प्रार्थना
पवन कल्याण ने अपनी पोस्ट का समापन करते हुए कहा, 'मेरी कामना है कि भगवान मेरे भाई को भरपूर स्वास्थ्य, जबरदस्त ताकत और जीवन के सफर में शानदार जीत प्रदान करें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें