गुरुवार को रेणुकास्वामी मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर दर्शन की जमानत रद्द की है। इसी मर्डर केस की एक और आरोपी एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा की जमानत भी रद्द की गई है। इसके बाद पुलिस ने एक्ट्रेस को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
घर से किया गया गिरफ्तार
पीटीआई के अनुसार रेणुकास्वामी हत्या के मामले में सभी आरोपियों की जमानत रद्द होने की खबर मिलते ही एक टीम पवित्रा गौड़ा के घर पहुच गई। एक्ट्रेस को हिरासत में ले लिया गया। वहीं कन्नड़ एक्टर दर्शन को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन गुरुवार को कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर पुनाजनूर चेकपोस्ट पर उन्हें अपनी कार में देखा गया।
रेणुकास्वामी मर्डर केस क्या है पूरा मामला
साउथ एक्टर दर्शन पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक फैन रेणुकास्वामी की हत्या की है। इस हत्या में अन्य आरोपी पवित्रा गौड़ा भी हैं। कुछ अन्य लोग भी आरोपी हैं। दरअसल, पवित्रा को रेणुकास्वामी नाम का फैन अश्लील संदेश भेजता था। इस बात से दर्शन नाराज थे। पवित्रा, दर्शन की काफी करीबी हैं। ऐसे में दर्शन पर आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर रेणुकास्वामी का अपहरण किया, फिर उसे प्रताड़ित किया, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। यही मामला अब कोर्ट में हैं।